न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

निकारागुआ की शेन्निन पलासियोस ने Miss Universe 2023 का खिताब जीत रचा इतिहास, भारत की श्वेता शारदा...

मिस वर्ल्ड की जैसे मिस यूनिवर्स का भी लोगों में जबरदस्त क्रेज रहता है। बता दें कि आज रविवार (19 नवंबर) को मिस यूनिवर्स 2023...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 19 Nov 2023 1:51:15

निकारागुआ की शेन्निन पलासियोस ने Miss Universe 2023 का खिताब जीत रचा इतिहास, भारत की श्वेता शारदा...

मिस वर्ल्ड की जैसे मिस यूनिवर्स का भी लोगों में जबरदस्त क्रेज रहता है। बता दें कि आज रविवार (19 नवंबर) को मिस यूनिवर्स 2023 के विजेता की घोषणा कर दी गई। निकारागुआ की शेन्निस पलासियोस ने यह उपलब्धि हासिल की। पिछले साल की मिस यूनिवर्स आर बोनी ने पलासियोस को ताज पहनाया। ताज पहनते ही शेन्निस की आंखों से आंसू बहने लगे। वह काफी भावुक हो गईं।

खास बात ये है कि शेन्निस निकारागुआ की पहली महिला हैं, जिन्होंने यह प्रतिष्ठित खिताब अपनी झोली में डाला है। शेन्निस का जन्म साल 2000 में हुआ था। शेनिस पलाशियो ने मास कॉम्यूनिकेशन में पढ़ाई की है। इसके साथ ही इन्हें स्पोर्ट्स में भी काफी दिलचस्पी है। इतना ही नहीं यूनिवर्सिटी लेवल पर वॉलीबॉल खेल चुकी हैं। प्रतियोगिता का आयोजन अल सल्वाडोर की राजधानी सैन सेल्वाडोर में किया गया।

टॉप तीन में पहुंचने वाली दो अन्य सुंदरियां थाईलैंड की एंटोनिया पोसिर्ल्ड और ऑस्ट्रेलिया की मोरया विल्सन थीं। एंटोनिया दूसरे और मोरया तीसरे स्थान पर रहीं। इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व 23 साल की श्वेता शारदा ने किया। चंडीगढ़ की श्वेता टॉप 20 में स्थान बनाने में सफल रहीं, लेकिन उसके बाद के चरणों में वह बाहर हो गईं। श्वेता ने इस साल अगस्त में मिस इंडिया यूनिवर्स का ताज जीता था। वह 'डांस दीवाने', 'डांस प्लस' और 'डांस इंडिया डांस' जैसे शो में नजर आ चुकी हैं।

sheynnis palacios,nicaragua,miss universe 2023,shweta sharda,miss universe title,sushmita sen,lara dutta,harnaaz sandhu

84 देशों की सुंदरियों ने पेश की चुनौती, 3 भारतीय सुंदरियां जीत चुकी हैं खिताब

इस बार पहली बार पाकिस्तान की सुंदरी ने भी इसमें हिस्सा लेकर इतिहास रच दिया। बता दें कि मिस यूनिवर्स के 72वें एडिशन में कुल 84 देशों की सुंदरियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता की मेजबानी अमेरिकी टेलीविजन होस्ट जेनी माई और मिस यूनिवर्स 2012 ओलिविया कल्पो के अलावा अमेरिकी टेलीविजन होस्ट मारिया मेननोस ने की। मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का आयोजन मिस यूनिवर्स संगठन करता है।

भारत की तीन सुंदरियां इस खिताब पर कब्जा जमा चुकी हैं। सबसे पहले साल 1994 में फिलीपींस के मनीला शहर में सुष्मिता सेन ने बाजी मारी थी। उसके बाद साल 2000 में लारा दत्ता विजेता बनीं। फिर 2021 में हरनाज सिंधू मिस यूनिवर्स बनीं। सुष्मिता और लारा ने जीत के बाद एक्टिंग को करिअर बना लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे