न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शेखर सुमन ने इसलिए लिया कैटरीना, दीपिका व अनन्या का नाम, आयशा को जैकी ने यूं किया विश

एक्टर शेखर सुमन ने छोटे और बड़े दोनों पर्दों पर अपना जादू चलाया है। उनका सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का है और वे टीवी पर कई शो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 05 Jun 2024 2:15:26

2 News : शेखर सुमन ने इसलिए लिया कैटरीना, दीपिका व अनन्या का नाम, आयशा को जैकी ने यूं किया विश

एक्टर शेखर सुमन ने छोटे और बड़े दोनों पर्दों पर अपना जादू चलाया है। उनका सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का है और वे टीवी पर कई शो होस्ट कर चुके हैं। शेखर के एक बेटे ने बहुत कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था, जिसकी कमी उन्हें आज भी महसूस होती है। वे कई इंटरव्यू में इसका जिक्र कर चुके हैं। बहरहाल शेखर पिछले महीने नेटफ्लिक्स पर रिलीज वेब सीरीज 'हीरामंडी : द डायमंड बाजार' को लेकर सुर्खियों में हैं।

इसमें उनका अहम रोल था और फैंस को उनकी अदाकारी पसंद आई। शेखर ने हाल ही में बेटे अध्ययन सुमन को एक्ट्रेस कैटरीना कैफ से प्रेरणा लेने को कहा। शेखर ने बॉलीवुड हंगामा से बातचीत की। इस मौके पर अध्ययन भी मौजूद थे। शेखर ने कहा कि मैंने अपने करिअर की शुरुआत कई फिल्मों में हीरो बनकर की। उसके बाद पोस्टर के साइज छोटे से छोटे होते रहे। मुझे पता है वो कितना हर्ट करता था। अब लड़ाई है उन्हें बड़े से बड़ा बनाने की। बस यही पूरी जर्नी है।

शेखर ने अध्ययन को लेकर कहा कि दूसरों के सफर से सीख लें। कैटरीना कैफ को ही देखो जब उनकी फिल्म 'बूम' आई थी। वह ढंग से खड़ी भी नहीं हो पा रही थीं, ना ही अपनी लाइंस बोल पा रही थीं और डांस भी नहीं कर पा रहीं थी, लेकिन देखो अब वह कहां पहुंच गई हैं। ‘राजनीति’ और ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ में उनकी परफॉर्मेंस देखो।

यहां तक की ‘धूम 3’ में उन्हें देखकर आप कह ही नहीं सकते यह वही लड़की थीं जो शुरू में कैसी थी। दीपिका पादुकोण ने भी काफी खूबसूत से ग्रो किया है। अनन्या पांडे को भी उनकी फिल्म 'खो गए हम कहां' से पहले तक ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। उल्लेखनीय है कि अध्ययन को भी बॉलीवुड में 16 साल हो चुके हैं, लेकिन वे अभी तक कोई खास मुकाम हासिल नहीं कर पाए। वे भी ‘हीरामंडी’ में नजर आए थे।

आज आयशा श्रॉफ का जन्मदिन होने के साथ है शादी की 47वीं सालगिरह, दिशा ने दी बधाई

एक्टर जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ आज बुधवार (5 जून) को अपना 64वां जन्मदिन मना रही हैं। साथ ही आज उनकी 47वीं मैरिज एनिवर्सरी भी है। इस खास मौके पर पूरे परिवार ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। जैकी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आयशा के साथ पुरानी तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों एक-दूसरे को हग करते नजर आ रहे हैं।

साथ ही जैकी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी पत्नी को सालगिरह की भी बधाई देते नजर आ रहे हैं और कैप्शन में लिखा है, “हमें शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं!!! 47 साल!!! दोस्ती और दुनिया के सबसे अच्छे दो बच्चों के लिए।” जैकी और आयशा के बेटे टाइगर श्रॉफ की एक्स गर्लफ्रेंड दिशा पटानी ने भी विश किया है।

दिशा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आयशा की एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे मेरी खूबसूरत आंटी, लव यू।” उल्लेखनीय है कि आयशा अपने जमाने की मॉडल रह चुकी हैं। उन्होंने सलमान खान के साथ एक ड्रिंक एड में भी काम किया था। उन्होंने ‘तेरी बांहों में’ फिल्म में काम किया था। हालांकि जैकी से शादी के बाद उन्होंने एक्टिंग को अलविदा कह दिया। अब वह फिल्मों को प्रोड्यूस करती हैं। उनकी बेटी कृष्णा श्रॉफ भी एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क