न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शहनाज गिल ने गुरु रंधावा के साथ शेयर किया ये प्यारा वीडियो, BB-17 से हुई इस कंटेस्टेंट की छुट्टी

पंजाब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के दो मशहूर चेहरे गुरु रंधावा और शहनाज गिल के बीच पिछले काफी दिनों से स्पेशल बोंडिंग नजर आ रही है। वे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 17 Dec 2023 12:30:25

2 News : शहनाज गिल ने गुरु रंधावा के साथ शेयर किया ये प्यारा वीडियो, BB-17 से हुई इस कंटेस्टेंट की छुट्टी

पंजाब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के दो मशहूर चेहरे गुरु रंधावा और शहनाज गिल के बीच पिछले काफी दिनों से स्पेशल बोंडिंग नजर आ रही है। वे आए दिन सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में गुरु और शहनाज का एक प्यारा वीडियो सामने आया है। इसमें दोनों एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम गुजारते दिख रहे हैं। उनकी रोमांटिक केमेस्ट्री कमाल की है। यह वीडियो शहनाज ने शेयर किया है।

वीडियो में देख सकते है कि गुरु चलते हैं और पीछे से शहनाज अचानक उनके कंधे पर चढ़ जाती हैं। वह गुरु को किस भी करती हैं। शहनाज ने ब्लैक कलर का ओवरसाइज्ड स्वेटशर्ट और शॉर्ट्स पहना है। शहनाज ने कैप्शन में लिखा, “रंग तेरे चेहरे दा, दुनिया तो वल्हरा ऐ, सनराइज और एल्बम जी थिंग को इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया। मुझे उम्मीद है शहनाज की सिंगिंग पसंद आई होगी।”

उल्लेखनीय है कि 'मून राइज' गाने से गुरु और शहनाज की डेटिंग की अफवाह शुरू हुई थी। उनके बीच की नजदीकी देखकर सोशल मीडिया पर अटकलें लगाई जा रही थीं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक रिश्ते को दोस्ती का ही नाम दिया है। फैंस उन्हें साथ देख काफी रोमांचित हैं और चाहते हैं कि यह रिश्ता शादी में बदल जाए। बता दें कि शहनाज का दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के साथ भी लंबा अफेयर चला था।

दोनों ‘बिग बॉस’ शो में एक-दूसरे के करीब आए थे। सिद्धार्थ का दो साल पहले हार्ट अटैक से निधन हो चुका है। शहनाज के वर्कफ्रंट की बात करे तो वह पिछले दिनों फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' में नजर आई थीं। इससे पहले उन्होंने सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

BB-17 : खानजादी उर्फ फिरोजा खान का सफर खत्म, अभिषेक से रिश्ते पर बोलीं...

इन दिनों कलर्स टीवी पर विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ खूब सुर्खियां बटोर रहा है। शनिवार (16 दिसंबर) रात प्रसारित एपिसोड में रैपर खानजादी उर्फ फिरोजा खान एलिमिनेट हो गई है यानी उनकी घर से छुट्टी हो गई। उनके चाहने वाले इससे हैरान हैं। खानजादी काफी एंटरटेनिंग थीं और आए दिन उनका किसी न किसी से झगड़ा होता था। उनकी घर में मौजूद कंटेस्टेंट अभिषेक कुमार के साथ अच्छी बोंडिंग थी।

खानजादी ने एक इंटरव्यू में अभिषेक संग अपने मौजूदा स्टेटस पर बात की। उन्होंने कहा कि हम दोस्त हैं और हमारे मन में एक-दूसरे के लिए फीलिंग्स हैं। हम एक-दूसरे को बहुत अच्छे से समझने लगे हैं और देखते हैं फ्यूचर में क्या होता है। अगर मुझे दोबारा घर के अंदर जाने का मौका मिला तो मैं अभिषेक के साथ लव एंगल बनाऊंगी क्योंकि हम साथ में बहुत प्यारे लग रहे हैं। जब मैं बाहर आई तो मैंने हमारे वीडियो देखे और मैं इमोशनल हो गई हूं। यह स्पेशल था।

घर के अंदर मैं अभिषेक की फीलिंग्स फेक समझती थीं, लेकिन अब मुझे समझ आ गया है कि उसकी फीलिंग्स सच्ची हैं। बता दें कि अब घर में ऑरा, ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, मुनव्वर फारुकी, ईशा मालवीय, अभिषेक कुमार, अनुराग डोभाल उर्फ यूके राइडर, मनारा चोपड़ा, रिंकू धवन, अरुण महाशेट्टी और समर्थ जुरैल बचे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम