न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रणवीर के न्यूड फोटोशूट पर बोलीं शहनाज, इधर-इन्होंने प्लास्टिक सर्जरी को लेकर तोड़ी चुप्पी

एक्ट्रेस शहनाज गिल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म शुक्रवार (6 अक्टूबर) को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 05 Oct 2023 10:47:28

2 News : रणवीर के न्यूड फोटोशूट पर बोलीं शहनाज, इधर-इन्होंने प्लास्टिक सर्जरी को लेकर तोड़ी चुप्पी

एक्ट्रेस शहनाज गिल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म शुक्रवार (6 अक्टूबर) को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। शहनाज बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं और किसी भी मुद्दे पर बिंदास टिप्पणी करती हैं। शहनाज ने हाल ही में रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर बात की है। रणवीर ने पिछले साल न्यूड फोटोशूट करवाया था जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया था।

जब शहनाज से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जब रणवीर ने वो फोटो शेयर की तो इंस्टाग्राम की पहली फोटो थी जिसे मैंने लाइक किया था। ऐसा करने के लिए गट्स चाहिए जो उनमें है। इससे पहले शहनाज से एक इवेंट में पूछा गया कि उन्हें उनके लेटेस्ट बोल्ड आउटफिट्स को लेकर काफी ट्रोल किया जा रहा है। कुछ कह रहे हैं कि जो कुछ पहने हैं वो भी उतार दो तो इस पर आप क्या कहेंगी। इस पर शहनाज बोलीं, रिया कपूर कहेंगी तो वो भी उतार देंगे। फैशन के मामले में कुछ कॉम्प्रोमाइज नहीं होना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि दिग्गज एक्टर अनिल कपूर की बेटी रिया फिल्म ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ की प्रोड्यूसर हैं। इस फिल्म के बाद शहनाज एक्टर दिलजीत दोसांझ के साथ ‘रन्ना च धन्ना’ फिल्म में नजर आएंगी। इसमें सोनम बाजवा भी होंगी और यह तीनों स्टार्स की दूसरी फिल्म है। इससे पहले वे ‘हौंसला रख’ में नजर आए थे जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया यूजर्स शहनाज को दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के साथ दोस्ताना संबंधों को लेकर याद रखते हैं।

shehnaaz gill,thank you for coming movie,actress shehnaz gill,ranveer singh,ranveer nude photoshoot,komal pandey,social media influencer komal pandey

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कोमल पांडे ने सर्जरी को लेकर लिख डाला लंबा-चौड़ा नोट

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कोमल पांडे अक्सर किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहती हैं। कुछ समय पहले कहा जा रहा था कि कोमल ने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। कोमल ने अब इसे लेकर इंस्टाग्राम हैंडल पर चुप्पी तोड़ी है। कोमल ने लंबा-चोड़ा नोट लिखा है। कोमल ने लिखा कि साल 2019 में 15 जून को मैंने एक परिवर्तनकारी अनुभव से गुजरने का फैसला लिया- मुझे लिप फिलर मिला।

इसे आपके साथ शेयर करने का साहस जुटाने में मुझे 4 साल लग गए। आप शायद मुझसे पूछना चाहेंगे-क्या आपको सुंदर महसूस नहीं हुआ? क्या आपको पर्याप्त महसूस नहीं हुआ? सच तो यह है कि मैं शारीरिक छवि संबंधी समस्याओं से जूझ चुकी हूं और अब भी कभी-कभी जूझती हूं। मैंने 25 साल की उम्र में फिलर्स के साथ यात्रा शुरू की। मुझे कोई पछतावा नहीं है। मैंने प्लास्टिक सर्जरी का विकल्प नहीं चुना है। मैंने कोई सर्जरी नहीं कराई है। मैंने लिप फिलर्स और कुछ अपनी ठुड्डी पर लगाने का विकल्प चुना है।

मैंने कुछ समय के लिए बोटोक्स भी आजमाया लेकिन मुझे एहसास हुआ कि यह मेरे लिए काम नहीं करता है। मैंने सप्ताह में 4-6 दिन वर्कआउट करना शुरू कर दिया। चिंता और शारीरिक बनावट को प्रबंधित करने के लिए जीवनशैली में कुछ बदलाव किए। लोग मेरे चेहरे को विच्छेदित कर रहे हैं, अपमान कर रहे हैं और मुझे ‘नकली’, ‘प्लास्टिक’ और ‘असहनीय’ करार दे रहे हैं। यह आलोचना का एक कठोर रूप है जिसे किसी भी महिला को सहन नहीं करना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार