न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शेफाली के पति पराग ने ‘सिम्बा’ की सेहत को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों का किया खंडन, लिखा-कुछ निर्दयी लोग…

‘कांटा लगा’ गाने से मशहूर हुईं एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के पिछले महीने अचानक निधन से हर कोई हैरान रह गया था। फैंस के साथ सेलेब्स...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 07 Jul 2025 11:23:26

शेफाली के पति पराग ने ‘सिम्बा’ की सेहत को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों का किया खंडन, लिखा-कुछ निर्दयी लोग…

‘कांटा लगा’ गाने से मशहूर हुईं एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के पिछले महीने अचानक निधन से हर कोई हैरान रह गया था। फैंस के साथ सेलेब्स को भी शेफाली की मौत से सदमा पहुंचा। उनके पति टीवी एक्टर पराग त्यागी भी उन्हें खूब मिस कर रहे हैं। वे शेफाली के प्रति सोशल मीडिया पर लगातार अपनी भावनाएं जाहिर कर रहे हैं। इस बीच पराग ने उनके पालतू कुत्ते ‘सिम्बा’ की सेहत के बारे में फैली अफवाहों का जवाब देते हुए उसके बीमार होने के दावों का खंडन किया है। पराग ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे ‘सिम्बा’ के साथ मुंबई में वंचितों को भोजन बांटते दिख रहे हैं।

क्लिप में पराग बुजुर्ग महिलाओं को भोजन के पैकेट बांट रहे हैं, जिन्होंने उन्हें और सिम्बा दोनों को आशीर्वाद दिया। पराग ने कंफर्म किया कि ‘सिम्बा’ स्वस्थ है और शेफाली के लिए आयोजित किए जा रहे अनुष्ठानों में सक्रिय रूप से भाग ले रहा है। पराग ने लिखा, “सिम्बा बहुत खुश है और अपनी मां के लिए एक बेटे द्वारा की जाने वाली सभी रस्में निभा रहा है।

यह वीडियो उन सभी अद्भुत लोगों के लिए है जो हमारे बच्चे सिम्बा के बारे में वास्तव में चिंतित थे क्योंकि कुछ निर्दयी लोग हमारे बच्चे सिम्बा के स्वास्थ्य के बारे में झूठी खबरें फैला रहे थे ताकि कुछ लाइक और व्यू मिल सकें। मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं, जो सिम्बा के बारे में वास्तव में चिंतित हैं, भगवान आप सभी का भला करे #शेफालीजारीवाला।” बता दें शेफाली के निधन के अगले दिन पराग को ‘सिम्बा’ के साथ घूमते हुए देखा गया, जिसकी कुछ यूजर्स ने आलोचना की।

पारस छाबड़ा ने लिखा था, ‘सिम्बा’ के प्रति बढ़ी पराग की जिम्मेदारी…

एक्टर पारस छाबड़ा ने हाल ही में बताया था कि शेफाली और पराग ने अपने पेट डॉग के साथ गहरा रिश्ता शेयर किया, वे उसे एक सच्चे परिवार के सदस्य की तरह मानते थे। पारस ने लिखा कि तीनों एक साथ रहते थे, और शेफाली की अप्रत्याशित मौत ने उनके जीवन में एक महत्वपूर्ण भावनात्मक खालीपन छोड़ दिया है। ऐसे में आपको पराग की मानसिक स्थिति समझनी चाहिए। वह उसे और भी करीब रखना चाहेगा और अपने दिल के बहुत करीब। एक ही समय में डर और लालसा की भावना होती है।

लोगों को यह अजीब लग सकता है, लेकिन चूंकि मैं उन्हें करीब से जानता हूं, इसलिए मैं उनके मनोविज्ञान को समझ पाया। इसके अलावा उनका पालतू जानवर बूढ़ा हो गया है और ठीक से देख नहीं सकता है। इसलिए पराग की उसके प्रति जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। बता दें शेफाली ने 27 जून को दुनिया को अलविदा कह दिया था। शेफाली और पराग की मुलाकात साल 2010 में हुई थी। चार साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद वे साल 2014 में विवाह बंधन में बंध गए। यह जोड़ी लोकप्रिय रियलिटी डांस शो 'नच बलिए' में एक साथ दिखाई दी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत