न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कांटा लगा गर्ल को संजय दत्त से मिला यह उपहार, शालीन से पैचअप की सलाह पर ऐसा बोलीं दलजीत

'कांटा लगा गर्ल' गाने से मशहूर हुईं एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला को फैंस से जुड़े रहना पसंद है। ऐसे में वह आए दिन अपने सोशल मीडिया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 10 Aug 2024 11:16:44

2 News : कांटा लगा गर्ल को संजय दत्त से मिला यह उपहार, शालीन से पैचअप की सलाह पर ऐसा बोलीं दलजीत

'कांटा लगा गर्ल' गाने से मशहूर हुईं एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला को फैंस से जुड़े रहना पसंद है। ऐसे में वह आए दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खुद से जुड़ी अपडेट देती रहती हैं। उनकी फोटो और वीडियो पर प्रशंसक खूब प्यार लुटाते हैं। इस बीच शेफाली ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कुछ ऐसा शेयर किया है जो सबका ध्यान खींच रहा है। दरअसल उन्होंने संजू बाबा के नाम से लोकप्रिय दिग्गज एक्टर संजय दत्त का दिया हुआ गिफ्ट दिखाया है। उन्हें संजय से एक दिलचस्प तोहफा मिला है।

शेफाली ने इस खास तोहफे 'फिजिट स्पिनर' की झलक शेयर की है। क्लिप में शेफाली को 'फिजिट स्पिनर' को घुमाते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने वीडियो के साथ एक कैप्शन भी दिया है, जिसमें लिखा, “फिजिट…स्टाइल में थोड़ा सा। शुक्रिया संजय दत्त सर। आप बहुत दयालु हैं।”

बता दें शेफाली 'बूगी वूगी', 'नच बलिए 5', 'नच बलिए 7' और ‘बिग बॉस 13’ जैसे रियलिटी शो का हिस्सा रहीं। उन्हें सलमान खान, अक्षय कुमार व प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' में भी काम करने का मौका मिला था। शेफाली गायक मीका सिंह के म्यूजिक वीडियो 'होठों पे बस' में भी नजर आई थीं। शेफाली हाल ही में 'शैतानी रस्में' में दिखाई दीं।

shefali jariwala,actress shefali jariwala,kanta laga girl shefali,sanjay dutt,shefali sanjay,dalljiet kaur,shalin bhanot,nikhil patel

दलजीत कौर की दोनों शादियां टूटीं, शालीन भनोट से है एक बेटा जेडन

टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर ने 2 शादियां कीं, लेकिन दोनों ही नहीं चली। साल 2009 में वह एक्टर शालीन भनोट के साथ विवाह बंधन में बंधी थीं जिनसे उन्हें एक बेटा जेडन भी है। साल 2015 में तलाक हो गया। इसके बाद दलजीत ने पिछले साल एनआरआई बिजनेसमैन निखिल पटेल के साथ शादी की। यह रिश्ता भी टूट गया। दलजीत ने हाल ही एक पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने कहा कि वह पैर पर बनवाया गया ‘टेक 2’ का टैटू हटवाने जा रही हैं।

यह टैटू उन्होंने तब बनवाया था जब उन्हें निखिल के रूप में दूसरा प्यार मिला था। दलजीत की पोस्ट देखने के बाद फैंस उनसे हमदर्दी जताने लगे। एक यूजर ने उनसे कहा कि अब उन्हें शालीन से पैचअप कर लेना चाहिए। तब दलजीत ने कहा कि उन्होंने ना ही कोई मैसेज किया और ना ही मुझसे कॉन्टैक्ट किया।

मुझे नहीं लगता है कि उन्हें यह जानने में दिलचस्पी है कि उनके बेटे के साथ क्या हुआ है। वे शायद बहुत बिजी होंगे। एक और यूजर का जवाब देते हुए दलजीत ने शालीन को टैग किया और कहा कि शालीन ने मुझे मैसेज नहीं किया। वे शायद बिजी होंगे। मैं जेडन के लिए पिता हूं। बता दें शालीन इन दिनों ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में नजर आ रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री