न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सोनाक्षी की शादी में मौजूद रहेंगे शत्रुघ्न, झूठी खबरें फैलाने वालों को किया ‘खामोश’, दुबई से लौटे जहीर

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और उनके लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड एक्टर जहीर इकबाल की 23 जून को शादी होने वाली है। दोनों शादी को लेकर काफी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 20 Jun 2024 11:57:21

2 News : सोनाक्षी की शादी में मौजूद रहेंगे शत्रुघ्न, झूठी खबरें फैलाने वालों को किया ‘खामोश’, दुबई से लौटे जहीर

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और उनके लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड एक्टर जहीर इकबाल की 23 जून को शादी होने वाली है। दोनों शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं। हाल ही दोनों ने अपने-अपने दोस्तों के साथ बैचलर पार्टी के मजे लिए। ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। पिछले कुछ समय से कहा जा रहा था कि सोनाक्षी के पिता एक्टर व सांसद शत्रुघ्न सिन्हा (77) उनकी अचानक शादी की योजना से नाराज हैं और हो सकता है कि वे समारोह में शामिल न हों।

हालांकि अब शत्रुघ्न ने इन सभी अफवाहों को खारिज कर दिया है। शत्रुघ्न ने 'टाइम्स नाउ' के साथ एक इंटरव्यू में खुलकर बात की। शत्रुघ्न ने कहा, "मुझे बताओ, यह किसकी जिंदगी है? यह सिर्फ़ मेरी इकलौती बेटी सोनाक्षी की जिंदगी है, जिस पर मुझे बहुत गर्व है और जिसे मैं बेहद प्यार करता हूं। वह मुझे अपनी ताकत का स्तंभ कहती है। मैं शादी में जरूर मौजूद रहूंगा। मुझे क्यों नहीं होना चाहिए और क्यों नहीं रहूंगा? उसकी खुशी मेरी खुशी है। मेरी बेटी को अपना पार्टनर चुनने का पूरा अधिकार है और मुझे इससे कोई परेशानी नहीं है। मैं दिल्ली में अपने राजनीतिक काम में बहुत व्यस्त हूं।

सोनाक्षी और जहीर को अपना जीवन एक साथ जीना है। वे एक साथ बहुत अच्छे लगते हैं। शत्रुघ्न ने उन लोगों को भी जवाब दिया, जो सोनाक्षी की शादी में उनकी अनुपस्थिति के बारे में अटकलें लगा रहे थे। शत्रुघ्न ने कहा कि जो लोग झूठी खबरें फैला रहे हैं, वे इस खुशी के मौके पर बहुत निराश लग रहे हैं, क्योंकि वे झूठ के अलावा कुछ नहीं फैला रहे हैं। मैं उन्हें अपने खास डायलॉग से सावधान करना चाहूंगा, 'खामोश, यह तुम्हारा काम नहीं है। सिर्फ अपने काम से मतलब रखो।

जहीर इकबाल ने दुबई में दोस्तों के साथ की मस्तीभरी बैचलर पार्टी

आज गुरुवार (20 जून) से सोनाक्षी के हल्दी और संगीत के फंक्शन शुरू हो रहे हैं। फंक्शन में सिर्फ परिवार ही शामिल होगा और शादी के लिए सिर्फ 50 लोगों को न्यौता दिया गया है। शादी की खबरों के बीच एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इसमें देखा जा सकता है कि दूल्हे राजा यानी जहीर इकबाल अपने दोस्तों के साथ एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। दरअसल जहीर दुबई से पार्टी करके मुंबई लौटे हैं। उनके साथ उनके कई करीबी दोस्त भी हैं।

उनके दोस्त एक्टर साकिब सलीम ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक फोटो शेयर की है। इसमें कई दोस्तों के बीच जहीर हैं। जहीर ने इस तस्वीर को अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी खास रेड हार्ट कैप्शन के साथ शेयर किया है। इस फोटो के साथ ही जहीर ने इंस्टा हैंडल पर वीडियो भी शेयर किया था।

इसमें देखा जा सकता है कि जहीर दोस्तों के साथ लौट रहे हैं और कहते हैं कि यह ट्रिप काफी स्पेशल रही। उनके वायरल शादी के इनविटेशन के अनुसार सोनाक्षी और जहीर 23 जून को शादी के बंधन में बंधेंगे और मुंबई में शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट में जश्न मनाएंगे। कपल ने मेहमानों से इस मौके पर लाल रंग पहनने से बचने और फॉर्मल कपड़े पहनने को कहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क