न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शत्रुघ्न ने बताया अस्पताल में क्यों हुए थे भर्ती, सोनाक्षी के ससुर पर किए गए ट्वीट को हटा लव ने दी सफाई

हाल ही सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी हुई है। शादी के बाद सोनाक्षी के पिता एक्टर व लीडर शत्रुघ्न सिन्हा के अस्पताल में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 03 Jul 2024 11:59:35

2 News : शत्रुघ्न ने बताया अस्पताल में क्यों हुए थे भर्ती, सोनाक्षी के ससुर पर किए गए ट्वीट को हटा लव ने दी सफाई

हाल ही सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी हुई है। शादी के बाद सोनाक्षी के पिता एक्टर व लीडर शत्रुघ्न सिन्हा के अस्पताल में एडमिट होने की खबरें सामने आई थीं। तब उनके स्वास्थ्य को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई गईं। कहा गया कि वे सोफे से गिर गए थे और उनकी सर्जरी भी हुई है। अब शत्रुघ्न को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और उन्होंने स्थिति साफ की है। शत्रुघ्न के करीबी पारिवारिक मित्र दिग्गज फिल्ममेकर पहलाज निहलानी ने टाइम्स नाउ से एक्टर के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल से डिस्चार्ज होने की जानकारी शेयर की।

शत्रुघ्न ने अपनी हेल्थ को लेकर फैली अफवाहों पर बात की है। शत्रुघ्न ने जूम के साथ बातचीत में कहा कि मुझे सालाना रुटीन फुल-बॉडी चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अरे भाई मेरी सर्जरी हुई और मुझे खुद नहीं मालूम। मुझे पता है कि अफवाह किसने फैलाई, लेकिन मैं इस पर टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा क्योंकि वह व्यक्ति मेरा शुभचिंतक हो सकता है या फिर मेरा कोई बुरा चाहने वाला। मैं सिर्फ रुटीन बॉडी चेकअप के लिए एडमिट हुआ था। मैं उन सभी को ये करने की सलाह दूंगा, जिनकी उम्र 60 से ज्यादा है।

मैं बीते 3 महीने से लगातार इलेक्शन कैंपेन के लिए ट्रेवल कर रहा हूं। फिर उसके तुरंत बाद मेरी बेटी की शादी हुई। मेरे शरीर में अब यंग लोगों की तरह एनर्जी नहीं रही है जो 3 शिफ्ट करने के बाद रात को पार्टी भी कर लें। मुझे थोड़ा स्लो होने की जरूरत है। शत्रुघ्न ने आगे कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि मेरी बेटी की शादी हो गई है। सब अच्छे से हो गया। भगवान का शुक्र है कि मेरी बेटी अब शादीशुदा जिंदगी में खुश है।

मेरी बेटी सोनाक्षी और दामाद जहीर की शादी से जो लोग खुश नहीं हैं, उनके लिए मेरे पास कहने को कुछ नहीं है। उल्लेखनीय है कि पहले कहा जा रहा था कि शत्रुघ्न शादी से खुश नहीं हैं। हालांकि ये सब बाते सिर्फ अफवाह निकली। शत्रुघ्न शादी में शामिल हुए और सोनाक्षी व जहीर को आशीर्वाद दिया। शादी से पहले भी वे जहीर और उसके परिवार वालों से मिले। इस दौरान वे काफी खुश दिखाई दे रहे थे।

shatrughan sinha,actor shatrughan sinha,politician shatrughan sinha,sharughan hospital,shatrughan routine check up,sonakshi sinha,zaheer iqbal,sonakshi zaheer,luv sinha,iqbal ratansi

सोनाक्षी सिन्हा की शादी में शामिल नहीं हुए थे उनके भाई लव सिन्हा

सोनाक्षी ने 7 साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद जहीर के साथ शादी की। कुछ लोगों ने इसे ‘लव-जेहाद’ का नाम देकर कपल को घेरा। सोनाक्षी के भाई लव सिन्हा ने शादी के बाद जो बयान दिया, उसने ये साफ कर दिया कि वे भी इससे खुश नहीं हैं। लव ने सोशल मीडिया एक्स (ट्विटर) पर शादी में न जाने की बात कबूलने के साथ सोनाक्षी के ससुर इकबाल रतनसी पर एक पोस्ट किया। हालांकि लव ने बाद में यह ट्वीट डिलीट कर दिया।

लव ने लिखा था, “लोग उनके फैमिली बिजनेस पर कई मनघड़ंत कहानियां बना रहे हैं, लेकिन किसी का भी ध्यान उस ग्रे एरिया पर गया ही नहीं, जिसमें दूल्हे के पिता की एक राजनेता से नजदीकियां हैं। जिन पर चल रही ईडी की जांच ‘वॉशिंग मशीन’ में कहीं धुल चुकी है ना ही किसी को दूल्हे कि पिता की दुबई में रहने की भनक थी।” हालांकि लव ने जहीर के पिता का नाम नहीं लिया था।

इस पोस्ट के बाद उन्होंने एक पोस्ट और की, जिसमें बताया कि वे शादी में शामिल नहीं हुए थे। मामला बढ़ने पर लव ने सोनाक्षी के ससुर के खिलाफ की पोस्ट डिलीट कर सफाई दी। लव ने लिखा, “जिस स्टेटमेंट को गलत तरीके से मैंने बताया वो मेरा बयान नहीं है। एक सीनियर जर्नलिस्ट है। अब मामला बंद हो चुका है और मैं इस पर आगे कोई कमेंट नहीं करूंगा।”

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क