सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को विवाह बंधन में बंध चुके हैं। उन्होंने सिविल मैरिज की, जहां उनके परिवार के साथ करीबी दोस्त शामिल हुए। अभी यह शादी लगातार चर्चाओं में है। इस बीच अपने जमाने के दिग्गज अभिनेता और हाल ही तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर बंगाल से लोकसभा चुनाव जीतने वाले शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटी सोनाक्षी और दामाद जहीर की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए हैं।
शत्रुघ्न ने फैंस को शादी की अनदेखी झलकियां दिखाते हुए आशीर्वाद देने के लिए शुक्रिया अदा किया। शत्रुघ्न ने अपने ट्विटर (एक्स) अकाउंट पर दो वीडियो और दो तस्वीरें शेयर की हैं। रजिस्टर्ड मैरिज शत्रुघ्न के मुंबई स्थित घर 'रामायण' में हुई थी। इसके बाद शाम को कपल ने शिल्पा शेट्टी के होटल बास्टियन में रिसेप्शन का ग्रैंड फंक्शन रखा, जिसकी इनसाइड इमेज भी शत्रुघ्न ने शेयर की है।
शत्रुघ्न द्वारा शेयर किए पहले वीडियो में दूल्हा-दुल्हन परिवार के साथ हाथ जोड़े बैठे हैं और पंडितजी मंत्र पढ़ते हुए दिख रहे हैं। दूसरे वीडियो में सोनाक्षी की दुल्हन के रूप में एंट्री शामिल है, जिसमें उनके दोस्त चादर वाली रस्म अदा करते हुए नजर आए। इनमें सोनाक्षी की बेस्ट फ्रेंड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के भाई एक्टर साकिब सलीम भी थे। शत्रुघ्न ने रिसेप्शन की झलक भी दिखाई। पहली फोटो में सोनाक्षी-जहीर मेहमानों के साथ पोज दे रहे हैं।
दूसरी फोटो में वे शत्रुघ्न और पूनम सिन्हा के साथ पोज देते दिखे। पोस्ट को शेयर करते हुए शत्रुघ्न ने लिखा, “हमारे साथ हमारे खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए हम सभी का आभार व्यक्त करना चाहते हैं। आपकी गर्मजोशी, प्यार और मैसेज के साथ हमारी प्यारी बेटी सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी 'सदी की शादी' जैसी लगती है, क्योंकि वे अपने जिंदगी के खूबसूरत सफर में एक नया चैप्टर शुरू कर रहे हैं।”
With an attitude of gratitude we would like to thank everyone for celebrating with us on our special day seems to be the 'wedding of the century' with your warmth, love, congratulatory messages for our darling daughter #SonakshiSinha with #ZaheerIqbal as they start a n
![]()
वीडियो में फूट-फूटकर रोती दिखीं सोनाक्षी सिन्हा, मां ने संभाला
बाद में ‘शॉटगन’ के नाम से मशहूर शत्रुघ्न सिन्हा ने एक और ट्वीट किया। इसमें भी दो तस्वीरें और दो वीडियो हैं। उन्होंने शादी के बाद सोनाक्षी का बेहद भावुक वीडियो शेयर किया, जिसमें जयमाला पहनने के बाद वह फूट-फूटकर रो रही हैं और ऐसे में उनकी मां ने उन्हें संभाला। वहीं एक अन्य वीडियो रिसेप्शन की शाम की रौनक को दिखाता है। साथ ही उन्होंने दो अनसीन तस्वीरें भी शेयर की।
इसको शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “वास्तव में शुभकामनाओं से अभिभूत, यह वास्तव में बहुत मायने रखता है, हमारी खुशी और प्रशंसा व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं” #SinhaParivar. वीडियो में सोनाक्षी की आंखों में आंसू देख उनके फैंस भी भावुक हो रहे हैं और कह रहे हैं कि हर लड़की के जिंदगी में ये पल सबसे कठिन होता है।
बता दें इस शादी के लिए सोनाक्षी और शत्रुघ्न को खूब ट्रॉल किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि जब सोनाक्षी की शादी करने की खबरें मीडिया में आई थीं तो कहा गया था कि शत्रुघ्न इससे नाराज हैं। हालांकि अब उनकी रिएक्शन देख लग रहा है कि सारे गिले-शिकवे मिट गए।














