न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सोनाक्षी और जहीर की शादी पर शत्रुघ्न ने दी यह रिएक्शन, लंबा नहीं चलेगा नागा-शोभिता का रिश्ता!

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल ने 23 जून को शादी कर ली थी। वे शादी से पहले 7 साल तक रिलेशनशिप में रहे। इस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 13 Aug 2024 1:32:59

2 News : सोनाक्षी और जहीर की शादी पर शत्रुघ्न ने दी यह रिएक्शन, लंबा नहीं चलेगा नागा-शोभिता का रिश्ता!

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल ने 23 जून को शादी कर ली थी। वे शादी से पहले 7 साल तक रिलेशनशिप में रहे। इस रिश्ते ने खूब सुर्खियां बटोरीं। इसका बड़ा कारण था दोनों का अलग-अलग धर्म का होना। ऐसे में इंटरफेथ शादी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बवाल भी मचा। इसके अलावा शादी में सोनाक्षी के भाई लव का शामिल नहीं होना भी बड़ी बात रही। अब सोनाक्षी की शादी को लेकर उनके पिता दिग्गज अभिनेता व राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा (78) ने चुप्पी तोड़ी है।

कहा गया था कि शत्रुघ्न इस शादी से नाराज हैं। हालांकि बाद में उन्होंने फंक्शन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शत्रुघ्न ने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा कि यह शादी का मामला है। दूसरी बात अगर बच्चों की शादी हुई है तो यह गैरकानूनी और असंवैधानिक नहीं है। उन्होंने अपनी इच्छा और हमारे आशीर्वाद से ऐसा किया। इसलिए मैं इसकी सराहना करता हूं। अगर मैं अपनी बेटी के साथ खड़ा नहीं रहूंगा तो कौन खड़ा होगा।

मेरी पत्नी पूनम सिन्हा और मैं उसकी शादी का जश्न मनाने के लिए साथ खड़े थे। यह बेहद खुशी का पल था। मेरा प्राथमिक ध्यान अपने बच्चों की संतुष्टि पर है। माता-पिता हमेशा अपने बच्चों की खुशी के लिए खड़े रहते हैं और मुझे लगता है कि हमारे बच्चे खुश हैं। मैं उन्हें 'मेड फॉर ईच अदर' कहता हूं और हम उनके लिए बहुत खुश हैं। बता दें कि शादी के बाद थकान के कारण शत्रुघ्न को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। तब भी तरह-तरह की अटकलें लगाई गई थीं।

shatrughan sinha,actor shatrughan sinha,leader shatrughan sinha,sonakshi sinha,zaheer iqball,sonakshi zaheer marriage,naga chaitanya,sobhita dhulipals,samantha ruth prabhu,astrologer

ज्योतिष ने की भविष्यवाणी, 2027 में अलग हो जाएंगे नागा चैतन्य व शोभिता धुलिपाला

साउथ इंडियन हीरो नागा चैतन्य और एक्ट्रेस शोभिता धूलिपाला ने हाल ही में सगाई कर ली। फंक्शन का आयोजन नागा के पिता सुपरस्टार नागार्जुन के घर हुआ था। बाद में नागार्जुन ने खुशी जताते हुए फोटो शेयर कीं। देखना है कि यह कपल कब विवाह बंधन में बंधता है। हालांकि इस दौरान एक ज्योतिष ने रिश्ते को लेकर कुछ ऐसा कहा है जिससे सनसनी मच गई है।

दरअसल ज्योतिषी ने कहा कि दोनों का ये रिश्ता लंबा नहीं चलने वाला है। जिस ज्योतिष ने भविष्यवाणी की है उनका नाम है वेणु स्वामी। वेणु ने कहा कि शोभिता और नागा की राशियां आपस में मेल नहीं खाती हैं। इतना ही नहीं जिस मुहूर्त में इस कपल की सगाई हुई वो भी शुभ नहीं था।

ऐसे में संभावना है कि साल 2027 में ये कपल अलग हो जाएं और उनका रिश्ता खत्म हो जाए। उल्लेखनीय है कि शोभिता से पहले नागा की जिंदगी में एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु थीं। दोनों लंबे समय तक डेट करते रहे और फिर साल 2017 में शादी कर ली। शादी परिवारवालों की रजामंदी से हुई थी। उनका साल 2021 में तलाक हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री