न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोनाक्षी की जहीर के साथ शादी को लेकर पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने दी यह रिएक्शन, एक्ट्रेस ने भी तोड़ी चुप्पी

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने में जा रही हैं। सोशल मीडिया पर सोनाक्षी की शादी के चर्चे हैं। सोनाक्षी अपने रूमर्ड...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 11 Jun 2024 11:11:26

सोनाक्षी की जहीर के साथ शादी को लेकर पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने दी यह रिएक्शन, एक्ट्रेस ने भी तोड़ी चुप्पी

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने में जा रही हैं। सोशल मीडिया पर सोनाक्षी की शादी के चर्चे हैं। सोनाक्षी अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड एक्टर जहीर इकबाल के साथ घर बसाने का प्लान कर चुकी हैं। शादी की डेट तक सामने आ चुकी है। बताया जा रहा है कि सोनाक्षी 23 जून को शादी करने वाली हैं। यह खबर सामने आने के बाद से सोनाक्षी के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। इस बीच सोनाक्षी के पिता दिग्गज एक्टर व राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा (77) की रिएक्शन भी सामने आई है। हालांकि यह काफी हैरान करने वाली है।

ऐसा लग रहा है कि सोनाक्षी ने शादी के लिए पिता की परमिशन भी नहीं ली। एक इंटरव्यू के दौरान सोनाक्षी की शादी के बारे में सवाल पूछने पर शत्रुघ्न ने कहा कि मैं उतना ही जानता हूं जितना मीडिया में पढ़ा है। जब भी सोनाक्षी मुझसे इस बारे में बात करेगी तो मेरा आशीर्वाद उसके साथ है। हम चाहते हैं उन्हें दुनिया की सारी खुशियां मिले।

लोग मुझसे शादी को लेकर सवाल कर रहे हैं कि आपको इस बारे में कुछ नहीं पता है और मीडिया को सब पता है। वैसे आजकल के बच्चे जो करते हैं, उसके बारे में पेरेंट्स से पूछते कहां हैं? उन्हें तो बस इन्फॉर्म करना होता है। फिलहाल तो मैं दिल्ली में हूं। जब से लोकसभा चुनाव का रिजल्ट आया है, मैं यहीं हूं और मुंबई नहीं गया हूं अब तक।

मेरी बेटी बड़ी हो चुकी है और उसे अपनी जिंदगी का फैसला लेने का पूरा हक है। मुझे पता है कि वो कुछ गलत फैसला नहीं लेगी। सोनाक्षी जब भी शादी करेगी तो मैं उसकी बारात में डांस जरूर करूंगा। उल्लेखनीय है कि शत्रुघ्न ने लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट पर जीत दर्ज की है। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के टिकट पर चुनाव लड़ा था।

shatrughan sinha,leader shatrughan sinha,actor shatrughan sinha,sonakshi sinha,actress sonakshi sinha,zaheer iqbal,sonakshi zaheer,sonakshi zaheer marriage

लोग मुझसे ज्यादा मेरे माता-पिता से मेरी शादी के बारे में पूछते हैं : सोनाक्षी

इस बीच सोनाक्षी ने भी शादी की बात को लेकर चुप्पी तोड़ दी है। सोनाक्षी ने आईडीवा को दिए इंटरव्यू में कहा कि मुझसे हर समय इसके बारे में पूछा जाता है, और अब, ऐसा लगता है कि यह एक कान से सुनकर दूसरे कान से निकल जाता है। सबसे पहले यह किसी का काम नहीं है। दूसरा, ये मेरी पसंद है, इसलिए मुझे नहीं पता कि लोग इसके बारे में इतना परेशान क्यों हैं।

लोग मुझसे ज्यादा मेरे माता-पिता से मेरी शादी के बारे में पूछते हैं, इसलिए मुझे यह बहुत मजेदार लगता है। अब मुझे इसकी आदत हो गई है। यह मुझे परेशान नहीं करता। लोग उत्सुक हैं...हम इसके बारे में क्या कर सकते हैं? गौरतलब है कि सोनाक्षी और जहीर पिछले काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर साथ में इवेंट्स या डिनर्स पर स्पॉट हो जाते हैं। एक-दूसरे के बर्थडे पर भी दोनों स्पेशल पोस्ट शेयर करते हैं लेकिन सोनाक्षी और जहीर ने अपना रिलेशनशिप कभी ऑफिशियल नहीं किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क