न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लव के सोनाक्षी-जहीर की शादी के खिलाफ होने पर शत्रुघ्न ने दी यह रिएक्शन, कहा-बर्दाश्त नहीं करूंगा परिवार पर हमला

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी 23 जून को हुई थी और यह तब से ही चर्चाओं में बनी हुई है। कपल हनीमून से मुंबई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 07 Jul 2024 11:16:55

लव के सोनाक्षी-जहीर की शादी के खिलाफ होने पर शत्रुघ्न ने दी यह रिएक्शन, कहा-बर्दाश्त नहीं करूंगा परिवार पर हमला

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी 23 जून को हुई थी और यह तब से ही चर्चाओं में बनी हुई है। कपल हनीमून से मुंबई लौट चुका है। उनकी इंटरफेथ (अलग धर्म में) शादी को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। उनके परिवार में तनाव और टकराव को लेकर खूब खबरें आईं। अब शादी में बेटे लव सिन्हा की अनुपस्थिति को लेकर सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने फिर से रिएक्शन दी है।

शत्रुघ्न ने टाइम्स नाउ को दिए इंटरव्यू में कहा, “बहुत बड़े-बड़े संकट देखे हैं हमने और यह तो कुछ भी नहीं है। उन्होंने दोनों समुदायों के बीच अंतर के बारे में कहा कि इसमें परेशान होने वाली कोई बात नहीं थी। हम भी आम परिवार की तरह थे, जहां शादी हो रही थी। लव के शादी के खिलाफ होने और इसे स्वीकार न करने के बारे में शत्रुघ्न ने कहा कि पारिवारिक मामले परिवार के भीतर ही रहने चाहिए। जैसा कि मैंने कहा कि किस परिवार में किससे मतभेद नहीं होते?

हम कुछ मुद्दों पर असहमत हो सकते हैं और बहस कर सकते हैं। अनबन होती है लेकिन आखिरकार, हम एक परिवार हैं और कोई भी हमें तोड़ नहीं सकता। हमें इतनी ज्यादा अटेंशन क्यों मिली, ये आप मुझसे बेहतर जानते होंगे। यह पहली बार नहीं है कि इस तरह की शादी (अंतर-धार्मिक) हुई हो। हमारे परिवार को दुष्प्रचार के अभियान का शिकार बनाया गया। मैं यहां साफ कर दूं कि अपने परिवार पर हमला बर्दाश्त नहीं करूंगा।

shatrughan sinha,sonakshi sinha,luv sinha,zaheer iqbal,sonakshi zaheer,actress sonakshi sinha,sonakshi zaheer marriage

मुझे यकीन है कि जहीर मेरी बेटी को खुश रखेगा : शत्रुघ्न सिन्हा

शत्रुघ्न ने आगे कहा कि एक पिता के तौर पर मैं अपनी बेटी के लिए खुश हूं और उसकी लाइफ के फैसले पर मैं उसके साथ हूं। उसकी खुशी हमारी खुशी है। हम उसे खुश देखकर खुश हैं। मुझे यकीन है कि जहीर उसे खुश रखेगा। बता दें कि शुरू में कहा जा रहा था कि सोनाक्षी की शादी से सिन्हा परिवार बिल्कुल भी खुश नहीं है। शत्रुघ्न और मां पूनम सिन्हा भले ही शादी में शामिल हुए, लेकिन वे खुश नहीं थे। लव भी नाराजगी की वजह से शादी में शरीक ही नहीं हुए।

उल्लेखनीय है कि सोनाक्षी ने जहीर के साथ सिविल मैरिज की है। दोनों ने 7 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद यह फैसला लिया। शादी के बाद शिल्पा शेट्टी के होटल में एक बेहतरीन रिसेप्शन आयोजित किया गया। इस बेहतरीन पार्टी में बॉलीवुड के तमाम दिग्गज सितारे शामिल हुए। सोनाक्षी अब 12 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही फिल्म ‘काकुड़ा’ में नजर आएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क