न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शत्रुघ्न ने जहीर से मुलाकात करने के साथ दिए जमकर पोज, कैमरों की नजरों से बचती नजर आईं सोनाक्षी, देखें Videos

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल 23 जून को विवाह बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों सात साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। उन्हें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 21 Jun 2024 12:35:33

शत्रुघ्न ने जहीर से मुलाकात करने के साथ दिए जमकर पोज, कैमरों की नजरों से बचती नजर आईं सोनाक्षी, देखें Videos

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल 23 जून को विवाह बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों सात साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। उन्हें एक फिल्म ‘डबल एक्सएल’ में साथ काम करने का मौका भी मिला है। शादी को लेकर हालांकि दोनों ही पक्षों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया, लेकिन वायरल वेडिंग इनविटेशन कार्ड से उनके रिश्ते पर मुहर लग गई। पहले खबरें आ रही थीं कि सोनाक्षी के पिता 77 वर्षीय एक्टर व लीडर शत्रुघ्न सिन्हा शादी से खुश नहीं हैं और वो इसमें शामिल नहीं होंगे।

हालांकि शत्रुघ्न ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने साफ किया कि वे शादी में जरूर शामिल होंगे। इतना ही नहीं गुरुवार (20 जून) रात शत्रुघ्न अपने होने वाले दामाद जहीर के साथ नजर आए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर जो वीडियो सामने आया है उसमें शत्रुघ्न और जहीर दिख रहे हैं। शत्रुघ्न पत्नी पूनम सिन्हा के साथ जहीर के घर पहुंचे थे। इसी दौरान ससुर-दामाद को साथ में स्पॉट किया गया।

दोनों पैपराजी के सामने पोज देते भी नजर आए। दोनों के चेहरे पर मुस्कान थी। पैप्स की डिमांड पर शत्रुघ्न ने अपना आइकॉनिक डायलॉग 'खामोश' भी बोला। शत्रुघ्न, जहीर के घर से बाहर आते दिख रहे हैं। शत्रुघ्न कैमरा के सामने आकर जहीर को भी बुलाते हैं और फिर उन्हें करीब लेकर पोज दिया। बता दें कि शादी की रस्में 20 जून से शुरू हो गई हैं। पहले दिन हल्दी की रस्म हुई। इसके लिए दूल्हा औह दुल्हन के करीबी दोस्तों और परिवारवालों को ही न्यौता भेजा गया था।

जहीर इकबाल के घर पहुंचीं सोनाक्षी सिन्हा, कार में भी नहीं दिखी झलक

इंस्टैंट बॉलीवुड ने भी जहीर के घर के बाहर का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें लिफ्ट से निकलतीं पूनम, शत्रुघ्न के साथ अन्य लोग भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में लिफ्ट के बाहर पहले से ही जहीर नजर आ रहे हैं, फिर कुछ लोग निकलते हैं जिसके बाद ब्लैक-व्हाइट कलर के सूट में पूनम नजर आ रही हैं। उनके पीछे शत्रुघ्न चेहरे पर मुस्कान के साथ दिखाई दे रहे हैं।

सोनाक्षी भी बीती शाम जहीर के घर पहुंचीं। जहां से निकलते समय सोनाक्षी कैमरा से बचती दिखाई दीं। सोनाक्षी व्हाइट कलर के आउटफिट में चेहरे पर मास्क लगाए नजर आईं। फिर एक्ट्रेस गाड़ी में बैठकर, कैमरा को अवॉइड करती निकल गईं। उन्हें पैप्स ने प्री-वेडिंग फंक्शन के बाद अपने कैमरे में कैद करने की कोशिश की, लेकिन कैमरों की पैनी नजर में सोनाक्षी कैद नहीं हो सकीं।

एक और वायरल वीडियो के मुताबिक सोनाक्षी गाड़ी के अंदर हैं लेकिन किसी को नजर नहीं आ रहीं। गाड़ी की खिड़कियों के साथ पीछे वाली सीट को चादर से ढका हुआ है, जिससे एक्ट्रेस की एक छोटी सी झलक भी रिवील न हो सके।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क