न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ये है शत्रुघ्न के अस्पताल में भर्ती होने की असल वजह, सोनाक्षी की शादी पर लव ने भी तोड़ी चुप्पी

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल की शादी 23 जून को मुंबई में हुई। अभी जश्न चल ही रहा था कि सोनाक्षी के पिता...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 30 Jun 2024 7:17:26

2 News : ये है शत्रुघ्न के अस्पताल में भर्ती होने की असल वजह, सोनाक्षी की शादी पर लव ने भी तोड़ी चुप्पी

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल की शादी 23 जून को मुंबई में हुई। अभी जश्न चल ही रहा था कि सोनाक्षी के पिता एक्टर व लीडर शत्रुघ्न सिन्हा (77) अस्पताल में भर्ती हो गए। फैंस शत्रुघ्न की तबीयत अचानक बिगड़ने से घबरा गए। जानकारी के मुताबिक शत्रुघ्न की एक सर्जरी हुई है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार सोनाक्षी की शादी के 2 दिन बाद ही शत्रुघ्न के साथ हादसा हो गया।

शत्रुघ्न 25 जून को अपने डाइनिंग हॉल में गिर गए थे। जैसे ही वह सोफे से उठे तो उनका पैर किनारे से टकरा गया और कार्पेट की वजह से पैर स्लिप हो गया। जिस वक्त शत्रुघ्न से साथ ये हादसा हुआ, उस दौरान सोनाक्षी वहीं मौजूद थीं। सोनाक्षी ने बिना देर किए पिता को वहां से उठाया और तुरंत ट्रीटमेंट के लिए उन्हें अस्पताल ले गईं। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें एडमिट होने के लिए कहा। फिलहाल उनका कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज चल रहा है।

डॉक्टरों की मानें तो शत्रुघ्न की हालत पहले से बेहतर है और उन्हें सोमवार (1 जुलाई) को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। फिलहाल सोनाक्षी पिता का ध्यान रख रही हैं। पहले इस बात की चर्चा हो रही थी कि शत्रुघ्न रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती हुए हैं। पिता को देखने के लिए सोनाक्षी अपने पति जहीर इकबाल के साथ अस्पताल पहुंचीं, जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

shatrughan sinha,sonakshi sinha,zaheer iqbal,sonakshi zaheer marriage,actor shatrughan sinha,shatrughan hospital,luv sinha,kush sinha,poonam sinha

सोनाक्षी के भाई लव सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पोस्ट

शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा अपनी बेटी सोनाक्षी की शादी में मौजूद थे, लेकिन दोनों भाई लव और कुश मौजूद नहीं थे। सोशल मीडिया पर यह टॉकिंग पॉइंट बन गया। यूजर्स मान रहे थे कि दोनों भाई शादी से नाराज हैं, इसलिए वे इसमें हिस्सा लेने नहीं पहुंचे। इन खबरों के बाद कुश ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि वह शादी का हिस्सा बने थे, लेकिन काफी प्राइवेट इंसान है तो मीडिया के कैमरों से कोसों दूर रहे। अब लव की तरफ से भी बयान सामने आया है।

लव ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की है। इसमें लव ने लिखा कि शादी में नहीं पहुंचने की वजह से मेरे खिलाफ ऑनलाइन कैंपेन चलाया जा रहा है। इसमें झूठी बातों को आधार बनाया गया है, लेकिन इससे यह बात नहीं बदलने वाली कि मेरे लिए परिवार सर्वोपरि है। शादी से पहले भी लव ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की थी, जिसका यह मतलब निकाला गया कि वह शादी से खुश नहीं हैं।

जब शादी में दोनों भाई नहीं पहुंचे, तो इस खबर को बल मिलने लगा कि शादी को लेकर परिवार में नाराजगी मौजूद है। हालांकि तब लव कहा था कि उन्हें इस विषय पर बात करने के लिए कुछ वक्त चाहिए। बता दें कि पहले यह खबर भी आई थी कि शत्रुघ्न शादी में नहीं पहुंचेंगे। इसके बाद खुद शत्रुघ्न ने बताया कि वे शादी में हिस्सा ले रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क