न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘वेदा’ के फ्लॉप होने पर शरवरी ने कही यह बात, नेहा धूपिया को अंगद बेदी ने यूं विश किया बर्थडे

जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की फिल्म 'वेदा' 15 अगस्त को रिलीज हुई। एक्शन से भरपूर यह फिल्म कुछ खास नहीं कर पाई। इस बीच...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 27 Aug 2024 8:41:37

2 News : ‘वेदा’ के फ्लॉप होने पर शरवरी ने कही यह बात, नेहा धूपिया को अंगद बेदी ने यूं विश किया बर्थडे

जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की फिल्म 'वेदा' 15 अगस्त को रिलीज हुई। एक्शन से भरपूर यह फिल्म कुछ खास नहीं कर पाई। इस बीच शरवरी ने फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर कमजोर प्रदर्शन पर चुप्पी तोड़ी है। शरवरी ने एक इंटरव्यू में कहा कि ईमानदारी से कहूं तो इसे देखने के दो अलग-अलग तरीके हैं। मेरे लिए मुझे लगता है कि ‘वेदा’ में मेरा दिल भूमिका और उसके प्रदर्शन में था। मुझे हकीकत में लगता है कि फिल्म का दिल सही जगह पर था।

अब व्यावसायिक निर्णय, चाहे चीजें काम करें या न करें, मेरे परे हैं क्योंकि यह सिनेमाघरों में मेरी केवल तीसरी फिल्म है। इसलिए यह कुछ ऐसा है जो मैं अभी भी सीख रही हूं और मैं अभी भी यह समझने की छात्रा हूं कि यह कैसे अनुवाद करता है और व्यवसाय के संदर्भ में सही बात क्या है। मुझे लगता है कि यह भूमिका बहुत कठिन और चुनौतीपूर्ण थी और मेरे लिए सहजता से परे थी। इसलिए जब मुझे दर्शकों का प्यार मिला, तो मैं संतुष्ट थी क्योंकि मैंने अपने प्रदर्शन पर भरोसा किया था। यह सौ अन्य तरीकों से भी हो सकता था।

मेरे लिए यह सही तरीके से हुआ, यह एक बड़ी जीत है। मैंने ड्रामा नहीं किया है, जो बहुत कठिन भी है और यह मेरे लिए एक बड़ी सफलता है। बता दें कि वेदा दो हफ्तों में 19.25 करोड़ रुपए ही कमा पाई है। शरवरी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘अल्फा’ की शूटिंग में बिजी हैं, जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट हैं। वे कश्मीर में फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। शरवरी की पिछली फिल्म ‘मुंज्या’ सुपरहिट रही थी।

अंगद बेदी ने पत्नी नेहा की फोटो शेयर कर लिखा यह प्यारा संदेश

एक्ट्रेस नेहा धूपिया का आज मंगलवार (27 अगस्त) को 44वां जन्मदिन है। इस मौके पर उनके लिए सोशल मीडिया पर बधाइयों और शुभकामनाओं की झड़ी लगी हुई है। उनके पति एक्टर अंगद बेदी ने उन्हें खास अंदाज में विश किया है। कपल जन्मदिन मनाने के लिए मालदीव में मौजूद है। अंगद ने नेहा के लिए एक प्यारा सा सरप्राइज रखा। इस सरप्राइज को अंगद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

अंगद ने इंस्टाग्राम पर नेहा के साथ तस्वीरें पोस्ट की हैं और लाल दिल वाले इमोजी के साथ कैप्शन में लिखा, “हमारे खूबसूरत बच्चों की मां को, होम मेकर को, उसे जो सब कुछ एक साथ रखती है, उस वंडरफुल वुमन को हैप्पी बर्थडे। यूनिवर्स की मोस्ट ब्यूटीफुल वुमन को आई लव यू।” पोस्ट की पहली तस्वीर में बीच के किनारे खड़ा कपल कैमरे के लिए रोमांटिक पोज दे रहा है। दूसरी तस्वीर में लव बर्ड बड़ी-सी स्माइल के साथ दिख रहा है।

पोस्ट के आखिरी में अंगद ने एक क्लिप जोड़ी है, जिसमें वह आधी रात को बर्थडे सॉन्ग गा रहे हैं। इससे पहले अंगद ने बर्थडे वीक की झलक दिखाई थी। करीना कपूर खान और मलाइका अरोड़ा ने भी नेहा को विश किया है। करीना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर नेहा की मोनोक्रोम फोटो पोस्ट कर लिखा, “हैप्पी बर्थडे, गुरिक की मां। लव यू।” मलाइका ने भी इसी तस्वीर को पोस्ट कर लिखा, “हैप्पी बर्थडे डियर नेहा। ढेर सारा प्यार और खुशियां।”

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री