न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शरवरी वाघ ने सनी कौशल के साथ रिलेशनशिप के सवाल पर दिया यह जवाब, ‘मुंज्या’ के रोल को बताया चुनौतीपूर्ण

एक्ट्रेस शरवरी वाघ हॉरर कॉमेडी ड्रामा ‘मुंज्या’ के सुपरहिट होने के बाद सफलता का लुत्फ उठा रही हैं। शरवरी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नेटफ्लिक्स...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 05 Jul 2024 11:09:05

शरवरी वाघ ने सनी कौशल के साथ रिलेशनशिप के सवाल पर दिया यह जवाब, ‘मुंज्या’ के रोल को बताया चुनौतीपूर्ण

एक्ट्रेस शरवरी वाघ (28) हॉरर कॉमेडी ड्रामा ‘मुंज्या’ के सुपरहिट होने के बाद सफलता का लुत्फ उठा रही हैं। शरवरी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर जुनैद खान की फिल्म ‘महाराज’ में भी अपनी अदाकारी का जादू चला रही हैं। फैंस को शरवरी की प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ में भी काफी दिलचस्पी रहती है। शरवरी का लंबे समय से विक्की कौशल के छोटे भाई सनी के साथ नाम जोड़ा जा रहा है। अब शरवरी ने पहली बार सनी को डेट करने को लेकर अपनी रिएक्शन दी है। शरवरी ने एक इंटरव्यू में इस संबंध में बात की है।

शरवरी ने हंसते हुए कहा कि फिल्मों में काम करने के साथ-साथ डेटिंग की खबरें उड़ना तो लाजमी ही है। मैं काफी टाइम से अपनी और सनी की डेटिंग की खबरें सुन रही हूं। मैं कह-कहकर थक चुकी हूं कि सनी मेरे काफी अच्छे दोस्त हैं। दोस्त बनाने के मामले में मैं काफी लकी रही हूं। बॉलीवुड में मेरे बहुत अच्छे दोस्त रहे हैं। जब आप फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हो तो काम के साथ-साथ आपके दोस्त भी बन जाते हैं और सनी मेरे काफी अच्छे फ्रेंड हैं।

उल्लेखनीय है कि शरवरी और सनी की जोड़ी कैमरों की नजरों से नहीं बच पातीं। उन्हें कई दफा एक साथ स्पॉट किया गया है। शरवरी, सनी की फैमिली के बहुत करीब हैं। वो अक्सर विक्की और उनकी पत्नी कैटरीना कैफ के साथ नजर आती हैं। शरवरी ने एक्टिंग करिअर की शुरुआत साल 2020 में आई वेब सीरीज ‘द फॉरगोटन आर्मी - आजादी के लिए’ से की थी। साल 2021 में उन्होंने रानी मुखर्जी और सैफ अली खान की फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया।

sharvari wagh,actress sharvari wagh,sunny kaushal,actor sunny kaushal,sharvari sunny,vicky kaushal,katrina kaif,munjya movie,munjya,maharaj

मुझे लोगों को डराना था, लेकिन साथ ही उन्हें हंसाना भी था : शरवरी

शरवरी ने ‘मुंज्या’ के बारे में बताया कि मैं बहुत उत्साहित थीं। यह रोमांचकारी और निश्चित रूप से चुनौतीपूर्ण था, लेकिन मैं पहले दिन नर्वस एनर्जी से भरी हुई थीं क्योंकि मुझे ‘मुंज्या’ के रूप में सेट पर जाना था। जब ‘मुंज्या’ शारीरिक रूप लेता है तब वह मैं थीं इसलिए यह चुनौतीपूर्ण था। मुझे लगता है कि यह एक शानदार अनुभव था। मुझे लोगों को डराना था, लेकिन साथ ही उन्हें हंसाना भी था, जो इस भूमिका का सबसे चुनौतीपूर्ण हिस्सा था।

दर्शकों से मुझे जो प्रतिक्रिया मिल रही है, उसे देखकर मैं बहुत अभिभूत और आभारी हूं। ‘मुंज्या’ जैसा दिखने के लिए रोजाना 5 घंटे से ज्यादा समय तक मेकअप करना पड़ता था। बता दें दिनेश विजन द्वारा प्रस्तुत 'मुंज्या' 7 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ‘मुंज्या’ अब तक बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है। इसमें अभय वर्मा लीड एक्टर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क