न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अपनी, सैफ और सोहा की शादी को लेकर बोलीं शर्मिला, इधर-शबाना ने शेयर किया थ्रो-बैक डांस वीडियो

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा शर्मिला टैगोर ने कई दमदार भूमिकाएं अदा की हैं। शर्मिला कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आईं। इस बीच शर्मिला ने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 03 Oct 2023 12:18:37

2 News : अपनी, सैफ और सोहा की शादी को लेकर बोलीं शर्मिला, इधर-शबाना ने शेयर किया थ्रो-बैक डांस वीडियो

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा शर्मिला टैगोर ने कई दमदार भूमिकाएं अदा की हैं। शर्मिला कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आईं। इस बीच शर्मिला ने अपनी शादी और उन्हें मिलने वाली धमकियों के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने अक्षय कुमार की पत्नी एक्ट्रेस व राइटर ट्विंकल खन्ना के पॉडकास्ट ट्वीक इंडिया को दिए इंटरव्यू में सबसे पहले बेटे सैफ अली खान और बेटी सोहा अली खान की दूसरे धर्म में शादी की बात की।

सैफ की पहली शादी एक्ट्रेस अमृता सिहं से तथा दूसरी शादी करीना कपूर से हुई है, जबकि सोहा की शादी एक्टर कुणाल खेमू से हुई है। शर्मिला ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि मुझे कुछ फर्क पड़ता है। वे सभी अपने-अपने घरों में अपने-अपने एडजस्टमेंट्स के साथ रहते हैं। सभी एक-दूसरे से जुड़े रहना चाहते हैं। जब ट्विंकल ने बोला कि आपने बच्चों के लिए स्टैंडर्ड सेट किए हैं, तो शर्मिला ने खुलासा किया कि मुझसे पहले मेरे परिवार में हर कोई बंगालियों से शादी कर रहा था और टाइगर (मंसूर अली खान पटौदी) के परिवार में सभी अपनी ही कम्युनिटी के लोगों से शादी कर रहे थे।

तब मैं काम कर रही थी और वे क्रिकेट खेल रहे थे इसलिए हमें सच में नहीं पता था कि लोग शादी की बात सुनकर क्यों गुस्सा हो रहे थे। कुछ लोग थे जिन्हें इस हिंदू-मुस्लिम मैरिज से दिक्कत थी। शादी से पहले मेरे माता-पिता को धमकियां मिली थी और कहा गया था कि शादी में गोलियां बोलेंगी। शर्मिला-मंसूर की शादी 27 दिसंबर 1968 को हुई थी।

पति जावेद अख्तर की बर्थडे पार्टी में बोनी कपूर के साथ थिरकीं शबाना आजमी

शबाना आजमी उन गिनी-चुनी अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्हें आर्ट और कमर्शियल दोनों सिनेमा में खूब शौहरत मिली। शबाना ने हर विधा में खुद को साबित किया। शबाना पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आई थी। उनका दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के साथ लिपलॉक किस खूब चर्चाओं में रहा।

उसके बाद वे ‘घूमर’ फिल्म में भी थीं। अब शबाना ने अपने पति मशहूर लेखक व गीतकार जावेद अख्तर की 75वें बर्थडे पार्टी का एक थ्रो-बैक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें शबाना दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी के पति फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर के साथ 'मेरे यार शब्बा खैर' गाने पर डांस कर रही हैं। वीडियो तीन साल पुराना है, जिसमें कई सेलेब्स रेट्रो-थीम वाले लुक में पहुंचे थे।

शबाना रेड पोल्का डॉट ड्रेस और ब्लू जैकेट जबकि बोनी ऑल ब्लैक आउटफिट में दिखाई दिए। आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव भी डांस कर रही हैं। शबाना ने कैप्शन में लिखा- जावेद के जन्मदिन पर 70 के दशक की उसी पार्टी में मेरे यार शब्बा खैर गाते हुए बोनी कपूर को देखना न भूलें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार