न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : बर्थडे बॉय शरद की पहले ही दिन हो गई थी छुट्टी, Indian Idol फेक या रियल? हुसैन ने दिया यह जवाब

एक्टर शरद केलकर आज शनिवार (7 अक्टूबर) को अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से साथी कलाकार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 07 Oct 2023 6:22:53

2 News : बर्थडे बॉय शरद की पहले ही दिन हो गई थी छुट्टी, Indian Idol फेक या रियल? हुसैन ने दिया यह जवाब

एक्टर शरद केलकर आज शनिवार (7 अक्टूबर) को अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से साथी कलाकार और फैंस जमकर बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। शरद मनोरंजन जगत में खास स्थान बना चुके हैं। शरद ने टीवी से सफर की शुरुआत की थी। इसके बाद वे हिंदी और क्षेत्रीय फिल्मों में भी दिखे। 'द फैमिली मैन' जैसे वेब शो से उन्हें काफी शौहरत मिली। हालांकि उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा है।

शरद ने इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में बताया कि मैंने करीब 3 साल तक संघर्ष किया, जिसके बाद एक बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लगा। मैं इस बड़े प्रोडक्शन हाउस के साथ काम करने के लिए काफी उत्साहित था। मैं उन लोगों से मिलने वाला था, जिन्हें अब तक टीवी पर ही देखता था। आपको पता नहीं चलता है कि आप कैसा अभिनय कर रहे हैं, जब आप उसे कर रहे होते हैं। पहले दिन जब मेरा सीन आया, तो निर्देशक ने मुझे 30-40 टेक दिए, लेकिन मैं नहीं कर पाया। मैं बहुत असहाय महसूस कर रहा था।

मैं हकला रहा था और डायलॉग नहीं बोल पा रहा था। रात तक उन्होंने कहा कि इसे हटा देते हैं। मुझे शो हाथ से निकल जाने का काफी मलाल हुआ था। यह घटना मेरे करिअर के लिए अहम साबित हुई और इसके बाद मैंने गंभीरता से एक्टिंग पर काम किया। शरद टीवी पर 'सिंदूर तेरे नाम का', 'सात फेरे', 'उतरन', 'कुछ तो लोग कहेंगे' जैसे शो में नजर आ चुके हैं। वे 'गोलियों की रासलीला राम लीला', 'तान्हा जी' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। शरद ने 'बाहुबली' और 'आदिपुरुष' में प्रभास के लिए डबिंग की है।

sharad kelkar,sharad kelkar birthday,actor sharad kelkar,hussain kuwajerwala,hussain indian idol 14,anchor hussain

इंडियन आइडल में एक बार फिर से नजर आएंगे हुसैन कुवाजेरवाला

एक्टर व एंकर हुसैन कुवाजेरवाला एक बार फिर शानदार तरीके से सोनी टीवी के लोकप्रिय रियलिटी सिंगिंग शो इंडियन आइडल-14 को होस्ट करने के लिए तैयार हैं। शो आज शनिवार (7 अक्टूबर) से ऑन एयर हो रहा है। इस बार शो में प्रख्यात गायक कुमार सानु व श्रेया घोषाल और विशाल ददलानी जज की भूमिका निभाएंगे। पिछले कई सीजन से जज के रूप में दिख रहे सिंगर नेहा कक्कड़ व संगीतकार व गायक हिमेश रेशमिया शो का हिस्सा नहीं होंगे।

हुसैन लंबे समय बाद टीवी पर वापसी कर रहे हैं। इंडियन आइडल की रियलिटी को लेकर हमेशा सवाल उठाया जाता है। हुसैन ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में इसका जवाब दिया। हुसैन से पूछा गया कि शो में दिखाया जाना वाला कंटेंट फेंक होता है रियल? इस पर उन्होंने कहा कि हमें मेकर्स की तरफ से बताया जाता है कि कैसा एपिसोड जाएगा। यही हमारा काम है। शो में कंटेस्टेंट्स अकेले होते हैं।

वो उस दौरान कई तरह की भावनाओं से गुजरते हैं। उनसे बात करने पर बहुत सारी चीजें पता चलती हैं। कुछ ऐसी भी चीजें होती है जिन्हें टीवी पर अच्छे से दिखाया जा सकता है। जैसे पेरेंट्स की फोन पर बात, मेकओवर, स्टेज पर परिवार के सदस्यों का आना। कई चीजें हमें नहीं पता होती है कि सामने वाला कैसे रिएक्ट करेगा। इसमें कुछ फेक नहीं है। अगर हम शो को अच्छे से नहीं दिखाएंगे तो कौन देखना चाहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार