न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अक्षय कुमार ने इस एक्ट्रेस से आज तक नहीं मांगी माफी! अनुपम खेर ने मां के साथ देखी ‘ओएमजी 2’, लिखा...

एक्टर अक्षय कुमार फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बिजी कलाकारों में से एक हैं। उनकी लगातार फिल्में आती रहती हैं, जिससे वे हमेशा फैंस की नजरों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 21 Aug 2023 10:43:54

अक्षय कुमार ने इस एक्ट्रेस से आज तक नहीं मांगी माफी! अनुपम खेर ने मां के साथ देखी ‘ओएमजी 2’, लिखा...

एक्टर अक्षय कुमार फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बिजी कलाकारों में से एक हैं। उनकी लगातार फिल्में आती रहती हैं, जिससे वे हमेशा फैंस की नजरों में रहते हैं। अक्षय पर दिल खोलकर प्यार लुटाया जाता है। कहा जाता है कि खान तिकड़ी को लगातार टक्कर देने वाले वे ही एक एक्टर हैं। अक्षय की खुशमिजाज पर्सनलिटी भी उन्हें लोकप्रिय बनाती है।

हालांकि आज जो खबर हम आपको बता रहे हैं उससे उनके चाहने वालों को कुछ ठेस लग सकती है। दरअसल तमिल व तेलुगू फिल्मों की मशहूर अदाकारा शांति प्रिया ने अक्षय को लेकर दिल तोड़ने वाला खुलासा किया है। शांति प्रिया ने साल 1991 में अक्षय के साथ ‘सौगंध’ फिल्म में काम किया था। यह अक्षय की पहली मूवी थी। सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में शांति प्रिया ने अक्षय संग किए काम के दौरान का एक किस्सा शेयर किया।

उन्होंने कहा कि ये एक सेंसेटिव टॉपिक है। शायद अक्षय को अंदाजा नहीं था। अक्षय ने सबके सामने मेरे साथ ऐसा किया। हम सब बैठे थे तभी उन्होंने मेरे घुटनों की तरफ इशारा किया। अक्षय ने मुझसे पूछा- अरे देखो ये कितने डार्क हैं। क्या आपको कोई चोट-वोट लगी थी क्या? क्या आप गिर-विर गई थीं?

इस पर मैंने कहा था कि नहीं-नहीं ऐसा तो कुछ नहीं हुआ। क्यों? अक्षय ने इस पर कहा-क्या हो गया डूड तुम्हारे तो घुटने बड़े काले हैं। क्या ब्लड क्लॉटिंग हो गई थी? ये सुनकर मेरा दिल टूट गया और मैं उस समय काफी असहज हो गई थीं। शांति प्रिया ने बताया कि उस घटना के बाद अक्षय ने कभी उनसे माफी भी नहीं मांगी।

shanti priya,Akshay Kumar,saugandh,anupam kher,omg 2 movie,dulari kher,gadar 2,actress shanti priya

अनुपम खेर ने ‘ओएमजी 2’ को बताया तारीफ ए काबिल, अक्षय ने दिया यह जवाब

दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर रविवार (20 अगस्त) को अपनी मां दुलारी खेर के साथ अक्षय कुमार की बहुचर्चित फिल्म ‘ओएमजी 2’ देखने थिएटर पहुंचे। फिल्म देखने के बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसका रिव्यू दिया। अनुपम ने सिनेमाहॉल का एक वीडियो भी शेयर किया है।

अनुपम ने कैप्शन में लिखा, “अभी-अभी #OMG2 देखी है। शानदार, स्टाइलिश और हमारे समय की एक बहुत ही महत्वपूर्ण फिल्म। सहजता और अद्भुत सौंदर्यशास्त्र के साथ पर एक फिल्म! यह हाउसफुल थी। माता-पिता ने अपने बच्चों के साथ फिल्म देखी। जाहिर तौर पर फिल्म ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली है! लेखक/निर्देशक #अमितराय को पूरे अंक।

अनुपम की इस पोस्ट को अक्षय ने रीट्वीट किया और लिखा, "बहुत बहुत धन्यवाद मेरे दोस्त, बहुत खुशी है कि आपने अच्छा समय बिताया। यह सब टीम के प्रयास का धन्यवाद है और हम अपने दर्शकों के उनके अटूट प्यार और समर्थन के लिए आभारी हैं।''

गौरतलब है कि ‘ओएमजी 2’ सेक्स एजुकेशन पर बनी फिल्म है। इसमें अक्षय के साथ यामी गौतम व पंकज त्रिपाठी ने भी अहम भूमिका निभाई है। आपको बता दें कि अनुपम खेर ने हाल ही में ‘गदर 2’ भी देखी थी और उसकी भी खूब तारीफ की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार