न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जैकी श्रॉफ के बाद अब इन्होंने की मंदिर की सफाई, इस एक्टर ने 23 किलो वजन घटा किया बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का रंग मनोरंजन जगत के कलाकारों पर भी चढ़ा हुआ है। सभी एक्टर्स...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 21 Jan 2024 11:52:13

2 News : जैकी श्रॉफ के बाद अब इन्होंने की मंदिर की सफाई, इस एक्टर ने 23 किलो वजन घटा किया बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का रंग मनोरंजन जगत के कलाकारों पर भी चढ़ा हुआ है। सभी एक्टर्स भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। ‘बिग बॉस 16’ से सुर्खियों में छाने वाले एक्टर शालीन भनोट ने भी एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर छा गया है। वीडियो में शालीन मंदिर की साफ-सफाई करते दिख रहे हैं। शालीन मंदिर में झाड़ू लगाने के बाद पोछा लगाते नजर आ रहे हैं और साफ-सफाई करने के बाद वे हाथ जोड़कर भगवान की प्रार्थना कर रहे हैं।

एक्टर ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, “राम जी आ रहे हैं, जय श्री राम।” शालीन के इस वीडियो को देख फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक फैन लिखते हैं, “वाह शालीन हमें तुम पर गर्व है।” वहीं दूसरे यूजर लिखते हैं, “बहुत अच्छा संदेश..जय श्रीराम...” हालांकि कुछ यूजर्स इसे ड्रामा भी बता रहे हैं और कह रहे हैं कि शालीन लाइमलाइट में आने के लिए ऐसा कर रहे हैं।

इससे पहले सोशल मीडिया पर दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ का भी एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उन्हें मुंबई में भगवान राम मंदिर की सीढ़ियों की सफाई करते देखा गया। यहां तक कि उन्होंने कचरा इकट्ठा करने के साथ मंदिर परिसर को धोया भी। उनके साथ बेटी आयशा भी थीं।

बहरहाल शालीन की पर्सनल लाइफ पर नजर डालें, तो उन्होंने साल 2009 में अपनी को-स्टार दलजीत कौर से शादी की थी। इस कपल का एक बेटा जेडन है। जेडन मां के साथ रहता है। दलजीत ने पिछले साल निखिल पटेल के साथ दूसरी शादी कर ली थी और अब वह विदेश में सेटल हैं।

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्टर मोहसिन खान की बॉडी देख फैंस हुए हैरान

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सीरियल साल 2009 से टीवी की दुनिया में छाया हुआ है। इसके सभी किरदारों को फैंस ने खूब प्यार दिया। इसमें ‘कार्तिक’ का रोल निभाने वाले एक्टर मोहसिन खान भी लोगों के दिलों में जगह बना चुके हैं। मोहसिन ने वेब शो ‘जब मिला तू’ में रॉकस्टार के रोल के चलते जबरदस्त डोले-शोले बनाए हैं। उन्होंने जब यह बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन फैंस के साथ शेयर किया तो वे देखते ही रह गए। लंबे बाल औऱ एब्स में मोहसिन कहर ढा रहे थे।

मोहसिन ने ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि मैंने ‘जब मिला तू’ के लिए 23 किलो वजन घटाया है। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में मैने मारवाड़ी क्यूट लड़के का किरदार निभाया था, लेकिन वेब शो के लिए मुझे खाने की आदतें बदलनी पड़ीं। किरदार का लुक, हेयरस्टाइल और सभी चीजें अलग हैं। इसके लिए मुझे काफी बदलाव से गुजरना पड़ा। उल्लेखनीय है कि मोहसिन ने साल 2016 में टीवी के सबसे लंबे समय तक चलने वाले शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में एंट्री की थी। उन्होंने साल 2021 में शो को अलविदा कह दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम