न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जब मिथुन चक्रवर्ती ने ली थी शक्ति कपूर की रैगिंग, काट दिए थे बाल और कर दिया था कमरे में बंद

शक्ति कपूर को फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों में से एक माना जाता है। शक्ति अब तक के करिअर में ढेरों फिल्में कर चुके हैं। उन्हें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 08 Oct 2023 11:27:39

जब मिथुन चक्रवर्ती ने ली थी शक्ति कपूर की रैगिंग, काट दिए थे बाल और कर दिया था कमरे में बंद

शक्ति कपूर को फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों में से एक माना जाता है। शक्ति अब तक के करिअर में ढेरों फिल्में कर चुके हैं। उन्हें हर तरह का किरदार निभाने का मौका मिला है और वे इसे पूरी शिद्दत के साथ निभाने में सफल रहे। जहां शुरुआती दौर में शक्ति ने विलेन के रूप में फैंस का दिल जीता वहीं बाद में वे कॉमेडियन के रूप में भी छा गए। शक्ति ने और भी कई चरित्र भूमिकाएं की हैं।

शक्ति 71 साल के हो चुके हैं और अब वे एक्टिंग की दुनिया से लगभग-लगभग दूर हो चुके हैं। हालांकि बीच-बीच में उनसे जुड़ी कोई खबर सामने आती है, तो उन्हें चाहने वाले फैंस काफी रोमांचित हो जाते हैं। अब शक्ति ने एक इंटरव्यू में अपने जमाने के डांसिंग स्टार मिथुन चक्रवर्ती को लेकर खुलासा किया है। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है।

बता दें कि शक्ति ने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) से पढ़ाई की है, जहां मिथुन उनके सीनियर थे। शक्ति ने एक पॉडकास्ट में बताया कि मिथुन ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उनकी रैगिंग की थी। इतना ही नहीं उनके बाल काट दिए थे और रात को उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया था।

shakti kapoor,ftii,mithun chakraborty,shakti mithun,actor shakti kapoor,actor mithun chakraborty,villain shakti,comedian shakti,rakesh roshan,vinod khanna

शक्ति कपूर ने पॉडकास्ट में बताई मिथुन चक्रवर्ती के साथ जुड़ी पूरी घटना

शक्ति ने टाइमआउट विद अंकित के साथ पॉडकास्ट में बताया कि मैं फिल्म निर्माता रवि वर्मन और अनिल वर्मन से दिल्ली से पुणे ट्रेवल करते हुए मिला था। रवि की बहन की शादी दिवंगत एक्टर विनोद खन्ना के परिवार में हुई थी तो वे मुंबई में उनके घर गए थे। उस दौरान वे विनोद खन्ना, राकेश रोशन और राजेश रोशन के साथ फाइव स्टार होटल में रहे थे। राकेश उन्हें छोड़ने के लिए हॉस्टल तक गए थे।

जब वह हॉस्टल में घुसे तो उन्होंने मिथुन को काम करते हुए देखा। मिथुन ने राकेश को खुद को इंट्रोड्यूस किया और उनके पैर छुए। जब मैंने उनसे पूछा कि क्या आपको बियर चाहिए? उन्होंने मना कर दिया। जब राकेश चले गए तो मिथुन ने मुझे बालों से पकड़ा और खुद को सीनियर होने के बारे में बताया। वे मुझे कमरे में ले गए। उन्होंने मुझे एक कॉर्नर में भेज दिया और अपने दो दोस्तों को बुलाया।

उन्होंने लाइट बंद कर दी। मुझ पर स्पॉटलाइट डाली और पूछा क्या तुम बियर पीना चाहोगे? मेरे स्टाइलिश बाल भी अजीब तरीके से काट दिए। उसके बाद स्विमिंग पूल में फेंक दिया। मैं फूट-फूटकर रोने लगा। मैं बहुत डर गया और मैंने मिथुन से माफी भी मांगी। इसके बाद मिथुन और शक्ति अच्छे दोस्त बन गए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका