न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रविवार को भी लंबी छलांग नहीं लगा पाई ‘योद्धा’, अजय-माधवन की ‘शैतान’ बनी इस साल की दूसरी 100 करोड़ी फिल्म

एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘योद्धा’ 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसने शुक्रवार को पहले दिन 4.10 करोड़ से ओपनिंग...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 18 Mar 2024 12:31:29

रविवार को भी लंबी छलांग नहीं लगा पाई ‘योद्धा’, अजय-माधवन की ‘शैतान’ बनी इस साल की दूसरी 100 करोड़ी फिल्म

एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘योद्धा’ 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसने शुक्रवार को पहले दिन 4.10 करोड़ से ओपनिंग की थी। दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 5.75 करोड़ रुपए कमाए। अब तीसरे दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने रविवार (17 मार्च) को 7 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। छुट्टी का दिन होने के बावजूद कमाई में लंबी छलांग नजर नहीं आई।

फिल्म का भारत में टोटल कलेक्शन 16.85 करोड़ रुपए हो गया है। ‘योद्धा’ ने ओवरसीज मार्केट में अब तक 2 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म को 60 से 70 करोड़ के बजट में बनाया गया है। अगले सोमवार 25 मार्च की होली है, उससे पहले ‘योद्धा’ के पास वीकेंड के तीन दिन और एक होली का दिन है, जहां इस फिल्म के पास कमाई का बढ़िया मौका है। इसे सागर अम्ब्रे व पुष्कर ओझा ने मिलकर डायरेक्ट किया है। करण जौहर, हीरू यश जौहर, अपूर्व मेहता और शशांक खेतान ने मिलकर इसे प्रोड्यूस किया है।

सिद्धार्थ, राशि खन्ना और दिशा पटानी की फिल्म की कहानी की बात करें तो यह प्लेन हाईजैक पर बेस्ड है। इसमें जबरदस्त एक्शन सीन हैं। दिशा एयर होस्टेस होती हैं जो सिद्धार्थ की मदद करती हैं। सिद्धार्थ पैसेंजर्स को आतंकवादियों से बचाते हैं। IMDB ने फिल्म को 10 से से 6 रेटिंग दी है। अदा शर्मा की फिल्म 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' ने पहले दिन 40 लाख रुपए कमाए थे। दूसरे दिन फिल्म का कारोबार थोड़ा बढ़ा और फिल्म 75 लाख कमाने में कामयाब रही। वहीं अब तीसरे दिन रविवार का कलेक्शन सामने आ गया है। फिल्म ने 90 लाख रुपए कमाए। तीन दिनों में इसका टोटल कलेक्शन 2.05 करोड़ रुपए हो गया है।

shaitaan,shaitaan movie,100 crore film,yodha,bastar the naxal story,shaitaan movie,ajay devgn,madhavan,sidharth malhotra,adah sharma

‘शैतान’ को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके, पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म ‘शैतान’ की बात करें तो इसने 8 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इस फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं और अब तक यह 100 करोड़ रुपए से ऊपर का कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म ने 14.75 करोड़ रुपए के साथ ओपनिंग की थी। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक इसने दूसरे रविवार को 9.75 करोड़ रुपए का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 103.05 करोड़ रुपए हो गया है।

‘शैतान’ बॉक्स ऑफिस पर शतक लगाने वाली 2024 की दूसरी बॉलीवुड फिल्म बन गई है। ‘फाइटर’ ने जनवरी में ऐसा किया और फिर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। दुनियाभर में भी 'शैतान' का खूब डंका बज रहा है। यह फिल्म अब तक 137.98 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा चुकी है। इसका मतलब है कि ‘शैतान’ अभी भी ‘योद्धा’ पर भारी पड़ रही है।

साउथ इंडियन एक्ट्रेस ज्योतिका, जानकी बोदीवाला और अंगद राज भी 'शैतान' का अहम हिस्सा हैं। 'शैतान' साल 2023 में आई गुजराती फिल्म 'वश' का रीमेक है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'शैतान' सिनेमाघरों के बाद नेटफ्लिक्स पर दस्तक दे सकती है। इस फिल्म का प्रीमियर मई के अंत तक किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार