न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शाहरुख को मिलेगा यह सम्मान, बनेंगे पहले भारतीय, पति जहीर इकबाल संग पूल में दिखीं सोनाक्षी सिन्हा

सुपरस्टार शाहरुख खान ने पिछले साल करीब 5 साल बाद बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी की। उन्होंने साल 2023 में तीन सुपरहिट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 02 Jul 2024 7:46:54

2 News : शाहरुख को मिलेगा यह सम्मान, बनेंगे पहले भारतीय, पति जहीर इकबाल संग पूल में दिखीं सोनाक्षी सिन्हा

सुपरस्टार शाहरुख खान ने पिछले साल करीब 5 साल बाद बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी की। उन्होंने साल 2023 में तीन सुपरहिट फिल्में दीं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर झड़े गाड़ दिए। सबसे पहले शाहरुख ‘पठान’ में धूम मचाते नजर आए। इसके बाद उन्होंने ‘जवान’ और ‘डंकी’ में भी अपनी चमक बिखेरी। शाहरुख को फिल्म इंडस्ट्री पर राज करते तीन दशक से भी ज्यादा का समय हो चुका है। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। शाहरुख का हर अंदाज प्रशंसकों को लुभाता है।

फिलहाल बड़ी खबर ये है कि शाहरुख को लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल के 77वें संस्करण में करिअर अचीवमेंट सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों ने आज मंगलवार (2 जुलाई) को इसकी जानकारी दी। शाहरुख 'पार्डो अला कैरियर असकोना-लोकार्नो टूरिज्म' से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय व्यक्तित्व भी हैं। उनसे पहले इतालवी फिल्म निर्माता फ्रांसेस्को रोसी, अमेरिकी गायक-अभिनेता हैरी बेलाफोनेट और मलेशियाई निर्देशक त्साई मिंग-लियांग को यह सम्मान मिला था।

शाहरुख को 10 अगस्त को स्विटजरलैंड के लोकार्नो स्थित पियाजा ग्रांडे में यह अवार्ड दिया जाएगा। समारोह के दौरान दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की साल 2002 की फिल्म ‘देवदास’ भी दिखाई जाएगी। फिल्म में शाहरुख, ऐश्वर्या रॉय, माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ थे। शाहरुख 11 अगस्त को जनता के लिए खुली बातचीत के लिए फोरम @ स्पेजियो सिनेमा में भी दिखाई देंगे।

आयोजकों ने एक बयान में कहा, "लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल के 77वें संस्करण में, भारतीय सुपरस्टार और वैश्विक आइकन शाहरुख खान को फेस्टिवल के करिअर अचीवमेंट अवार्ड, प्रतिष्ठित पारदो अल्ला कैरियरा असकोना-लोकार्नो टूरिज्म से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार भारतीय सिनेमा में उनके उल्लेखनीय करिअर को ट्रिब्यूट देगा। लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल के कलात्मक निदेशक जियोना ए नाजारो ने कहा कि ‘जीवित किंवदंती’ का स्वागत करना समारोह के लिए एक सपने के सच होने जैसा है।

shahrukh khan,superstar shahrukh khan,pathan,jawan,dunki,shahrukh award,shahrukh locarno award,sonakshi sinha,zaheer iqbal,sonakshi zaheer

23 जून को हुई थी सोनाक्षी और जहीर की शादी, एक्ट्रेस ने शेयर की फोटो

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी 23 जून को हुई थी। करीब 7 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद कपल ने शादी कर ली। फिलहाल वे क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। सोनाक्षी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उन्होंने आज मंगलवार (2 जुलाई) को अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की। इसमें वह जहीर के साथ पूल में नहाते हुए सनसेट को देखने का मजा ले रही हैं।

तस्वीर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह स्विमिंग पूल टेरेस पर है और जहीर ने सोनाक्षी को गोद में उठाया हुआ है। पूल के किनारे पर खड़े दोनों यह नजारा एन्जॉय कर रहे हैं। सोनाक्षी ने फोटो के कैप्शन में कुछ भी नहीं लिखा, लेकिन एक छोटी सी इमोजी जरूर बनाई है। सोनाक्षी की एक स्टोरी में फोटो शेयर की गई है, जिसमें जहीर सेल्फी ले रहे हैं और सोनाक्षी ने उनके कंधे पर हाथ रखा हुआ है और हाथ में उन्होंने जूस का ग्लास थाम रखा है।

हालांकि जहां जहीर फोन की तरफ देख रहे हैं, तो एक्ट्रेस दूसरी साइड देखती दिख रही हैं। एक और फोटो में दोनों के पैर नजर आ रहे हैं. सोनाक्षी ने इससे पहले भी एक वीडियो पोस्ट किया था जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, “जब आप अभी तक के सबसे सही इंसान से शादी करती हैं।” साथ ही एक वीडियो सामने आया था, जिसमें जहीर ने सोनाक्षी की हील्स हाथों में ले रखी थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क