पूरी दुनिया के सिनेमाघरों में धमाल मचा रही 'जवान' फिल्म के डायरेक्टर एटली आज गुरुवार (21 सितंबर) को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। एटली के लिए सोशल मीडिया पर बधाइयों का दौर जारी है। फिल्म इंडस्ट्री के साथी और फैंस उन्हें अलग-अलग तरह से विश कर रहे हैं। ‘जवान’ फिल्म के हीरो शाहरुख ने भी खास अंदाज में एटली को बर्थडे की शुभकामनाएं दी हैं।
इस मौके को खास बनाने के लिए शाहरुख ने फिल्म का एक लेटेस्ट सॉन्ग वीडियो भी रिलीज किया है। शाहरुख ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर 'फर्राटा' गाने को शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा-''दीपिका पादुकोण के साथ एक और शानदार गाना करने का काम पूरा हुआ। लेकिन एटली की तरह इस लव सॉन्ग जैसा कोई और नहीं।
जन्मदिन मुबारक हो मेरे दोस्त, पहली मुलाकात और पहला प्यार का एहसास है फर्राटा। इस गाने के लिए आपका बहुत धन्यवाद।'' यह गाना वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। बता दें कि 7 सितंबर को रिलीज हुई 'जवान' ने 20 सितंबर तक 14 दिनों में भारत में 520 करोड़ रुपए से ज्यादा कारोबार कर लिया है।
Done more than a few songs with @deepikapadukone… but nothing like a love song done the Atlee way!!!
Happy Birthday my friend @Atlee_dir!
Thank u for this #Faraatta of a song… To first meetings, first love, that Fa![]()
‘द्वंद्व-द इंटरनल कॉन्फ्लिक्ट’ में संजय मिश्रा की है खास भूमिका, इश्तियाक खान हैं डायरेक्टर
मशहूर एक्टर संजय मिश्रा अभिनीत ‘द्वंद्व-द इंटरनल कॉन्फ्लिक्ट’ का मच अवेटेड ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसे वीस्क्वेयर फिल्म्स के सहयोग से जंपिंग टोमैटो स्टूडियो ने प्रस्तुत किया है। विकास वशिष्ठ और रोहनदीप सिंह द्वारा निर्मित आंतरिक उथल-पुथल वाली यह दिलचस्प मूवी 29 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अभिनेता रोहिताश गौड़, मुकेश तिवारी, विनीत कुमार, निकिता शर्मा, नीरज सूद, जाकिर हुसैन, इनामुल हक, पारितोष संड, सपना संड, करण आनंद, निर्माता अश्विनी सिधवानी, निर्देशक अविनाश दास, संजय खंडूरी, साई कबीर, दक्षिण छारा मौजूद थे। इश्तियाक खान द्वारा निर्देशित और लिखित फिल्म मानव स्वभाव की जटिलताओं को गहराई से उजागर करती है।
फिल्म में संजय मिश्रा एक आकर्षक भूमिका में हैं। ट्रेलर दर्शकों को पात्रों की एक टेपेस्ट्री से परिचित कराता है। फिल्म में इश्तियाक, विक्रम कोचर, टीना भाटिया, इप्शिता चक्रवर्ती सिंह, विश्वनाथ चटर्जी, फैज खान, आशीष शुक्ला और धीरेंद्र द्विवेदी का भी अहम रोल है। अभिनेता पंकज त्रिपाठी और निर्देशक अनुराग कश्यप ने फिल्म के ट्रेलर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।














