न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बर्थडे पर शाहरुख ने किया ‘डंकी’ का टीजर रिलीज, आधी रात ‘मन्नत’ के बाहर जमा हुए फैंस पर यूं लुटाया प्यार

सालों से करोड़ों लोगों के दिलों पर राज कर रहे बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान आज गुरुवार (2 नवंबर) को अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 02 Nov 2023 12:12:57

बर्थडे पर शाहरुख ने किया ‘डंकी’ का टीजर रिलीज, आधी रात ‘मन्नत’ के बाहर जमा हुए फैंस पर यूं लुटाया प्यार

सालों से करोड़ों लोगों के दिलों पर राज कर रहे बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान आज गुरुवार (2 नवंबर) को अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें हर ओर से बधाइयां मिल रही है। शाहरुख ने भी फैंस को बर्थडे ट्रीट देते हुए अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘डंकी’ का टीजर रिलीज कर दिया। यह 1 मिनट 48 सैकंड का टीजर काफी दमदार लग रहा है। टीजर की शुरुआत एक गाने 'निकले थे हम घर से' होती है।

शाहरुख ब्लैक कलर के पठानी आउटफिट में रेगिस्तान में एक झोला लिए हुए कुछ लोगों के साथ कहीं जाते हुए दिखते हैं। इसके बाद इन सभी पर एक शख्स बंदूक से निशाना साध गोली चला देता है। टीजर में शाहरुख कभी नाचते हैं तो कभी धमाल मचाते हैं। वे अखाड़े में पहलवान से दो-दो हाथ भी कर रहे हैं। उन्होंने ‘हार्डी’ का रोल किया है। फिल्म में ‘मन्नू’ बनीं एक्ट्रेस तापसी पन्नू सूट-दुपट्टा लिए हुए देसी अंदाज में जंच रही हैं।

टीजर में विक्की कौशल सहित अन्य कलाकार भी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। बैकग्राउंड से शाहरुख की आवाज आती है कि मेरी पूरी फैमिली है ये चार उल्लू के पट्ठे जो लंदन जाना चाहते हैं, उनमें एक लड़की है मन्नू। शाहरुख ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर लिखा, “अपने सपनों और इच्छाओं को पूरा करने की कोशिश कर रहे सिंपल और रियल लोगों की कहानी।

दोस्ती, प्यार और साथ रहने का... घर नामक रिश्ते' में रहने का! एक दिल छू लेने वाले स्टोरीटेलर की हार्टवॉर्मिंग कहानी। इस जर्नी का हिस्सा बनना सम्मान की बात है और मुझे उम्मीद है कि आप सभी हमारे साथ आएंगे। डंकी ड्रॉप 1 यहाँ है...Dunki इस क्रिसमस पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।”

shahrukh khan,actor shahrukh khan,shahrukh birth day,shahrukh 58 years,mannat,dunki teaser,dunki movie,shahrukh fans

शाहरुख खान ने घर की बालकनी में आकर किया फैंस का अभिवादन

शाहरुख खान के हर जन्मदिन की तरह इस बार भी फैंस एक्टर की एक झलक पाने और उन्हें बर्थडे विश करने के लिए पहले से ही ‘मन्नत’ के बाहर जमा हो गए। दूसरी तरफ ‘किंग खान’ ने भी प्रशंसकों की भावनाओं का ख्याल रखा। शाहरुख ने आधी रात को अपने घर की बालकनी में आकर फैंस को हैरान कर दिया और उन्हें बर्थडे विश करने आए लोगों को अलग अंदाज में शुक्रिया भी कहा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इसमें ‘मन्नत’ के गेट के बाहर फैंस नजर आ रहे हैं। इस बीच कुछ फैंस मोबाइल से फोटो खींचते और वीडियो बनाते हुए देखे गए। कइयों के हाथों में शाहरुख के पोस्टर थे। फैंस ने जमकर आतिशबाजी भी की। फैंस के लिए शाहरुख आधी रात को बालकनी में पहुंच गए। उन्हें देखते ही फैंस खुशी से चिल्लाने लगे। इस दौरान शाहरुख ब्लैक टीशर्ट के साथ ब्लैक कैप लगाए हुए जंच रहे थे। उन्होंने पहले हाथ जोड़कर फैंस का आभार जताया। फिर बांहें फैलाकर अपना सिग्नेचर पोज भी किया, जो उनकी पहचान बन चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका