न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अस्पताल से डिस्चार्ज हो मुंबई लौटे शाहरुख, वीडियो वायरल, मलाइका ने ‘किंग खान’ की सेहत को लेकर जताई चिंता

सुपरस्टार शाहरुख खान के फैंस अब राहत की सांस ले सकते है। वे ठीक हैं और मुंबई लौट चुके हैं। दो दिन पहले शाहरुख की तबीयत अचानक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 24 May 2024 11:44:43

अस्पताल से डिस्चार्ज हो मुंबई लौटे शाहरुख, वीडियो वायरल, मलाइका ने ‘किंग खान’ की सेहत को लेकर जताई चिंता

सुपरस्टार शाहरुख खान के फैंस अब राहत की सांस ले सकते है। वे ठीक हैं और मुंबई लौट चुके हैं। दो दिन पहले शाहरुख की तबीयत अचानक खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। सेहत में सुधार के बाद गुरुवार (23 मई) शाम वे हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गए। इसके बाद वे तुरंत अपनी पत्नी गौरी खान के साथ मुंबई लौट आए। अब सोशल मीडिया पर मुंबई एयरपोर्ट से शाहरुख का एक वीडियो सामने आया है, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि शाहरुख एयरपोर्ट से बाहर तो आए, लेकिन किसी को उनकी झलक नसीब नहीं हुई।

उनके बॉडीगार्ड ने उन्हें छतरी से पूरी तरह से कवर किया हुआ था। छतरी बड़ी थी, जिसके चलते शाहरुख नजर नहीं आए। शाहरुख पूरी तरह खुद को कैमरों से छिपाकर आए और कार में चुपचाप बैठ गए। पीछे से तुरंत गौरी भी आईं और कार में जाकर बैठ गईं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स शाहरुख की सेहत को लेकर अभी भी चिंता में नजर आ रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि शाहरुख को बुधवार को हीट स्ट्रोक के कारण अहमदाबाद के केडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शाहरुख की आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के साथ क्वालीफायर 1 मैच था। ऐसे में शाहरुख टीम को सपोर्ट करने के लिए मैदान में थे। गुरुवार को शाहरुख की मैनेजर पूजा ददलानी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हेल्थ अपडेट दिया और बताया कि अभिनेता अब ठीक हैं।

मलाइका अरोड़ा ने हीटस्ट्रोक से बचने के लिए दिए ये टिप्स

इस बीच कई सेलेब्स ने शाहरुख की सेहत को लेकर चिंता जाहिर की और अब एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने भी उनके स्वास्थ्य को लेकर बात की है। मलाइका ने इंस्टेंट बॉलीवुड के साथ बातचीत में अपनी चिंता जाहिर की। मलाइका ने कहा कि मैं इसीलिए कहती हूं कि हमें पर्यावरण को बचाने की जरूरत है। जब आप पर्यावरण का ख्याल रखेंगे तो पर्यावरण भी आपका ख्याल रखेगा। मैं बस सभी से यही कहना चाहती हूं कि जितना हो सके पानी पीएं।

खुद को ज्यादा से ज्यादा हाईड्रेट रखने की कोशिश करें। ऐसी चीजें खाएं जो आपको पानी की कमी से बचाए। सन्सक्रीन लगाएं और धूप में छाते का इस्तेमाल करें। गर्मियों में सूती कपड़े पहनें, जो शरीर को आराम दें और ठंडक पहुंचाएं। अगर आप इतना कर लेते हैं तो खुद को धूप और लू से बचा सकते हैं।

मैं खुद भी यही करती हूं और लू से बचने के यही मेरे टिप्स हैं। हम हीट स्ट्रोक को लेकर ज्यादा कुछ नहीं कर सकते। अगर खुद को सुरक्षित रखना है तो हमें सावधानी रखनी होगी। मलाइका का यह वीडियो वायरल हो रहा है। बता दें कि मलाइका ने साल 1998 में आई ‘दिल से’ फिल्म में शाहरुख के साथ ‘छय्या छय्या’ गाने पर जबरदस्त डांस किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष