न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सलमान को लेकर पूछे गए सवाल पर शाहरुख ने दिया यह जवाब, कंगना ने ‘इमरजेंसी’ की रिलीज डेट पर दिया अपडेट

शाहरुख खान और सलमान खान तीन दशक से भी ज्यादा समय से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। दोनों 57 साल की उम्र में भी एक से बढ़कर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 16 Oct 2023 8:01:40

2 News : सलमान को लेकर पूछे गए सवाल पर शाहरुख ने दिया यह जवाब, कंगना ने ‘इमरजेंसी’ की रिलीज डेट पर दिया अपडेट

शाहरुख खान और सलमान खान तीन दशक से भी ज्यादा समय से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। दोनों 57 साल की उम्र में भी एक से बढ़कर एक हिट फिल्में देने में लगे हुए हैं। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इन दिनों वे एक-दूसरे की फिल्मों में कैमियो कर अपनी दोस्ती निभाने के साथ फैंस को खुश होने का मौका भी दे रहे हैं। इन दोनों की 90 के दशक में एक सुपरहिट फिल्म आई थी। यहां हम बात कर रहे हैं करण जौहर के डायरेक्शन से सजी फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ की।

यह आज ही के दिन यानी 16 अक्टूबर 1998 को रिलीज हुई थी। फिल्ममेकर इसके 25 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। इस मौके पर मुंबई के थिएटर में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जहां इसके प्रमुख कलाकार पहुंचे थे। इस दौरान सलमान और काजोल नदारद रहे, जबकि करण, शाहरुख और रानी मुखर्जी वहां मौजूद थे। फैंस ने सलमान को याद किया और शाहरुख से इस बारे में पूछा।

अपनी गजब की हाजिरजवाबी और सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए मशहूर शाहरुख ने इसका दिलचस्प जवाब दिया। दरअसल शाहरुख फिल्म की तारीफ करते हुए सबका नाम ले रहे थे, लेकिन उन्होंने सलमान का उल्लेख नहीं किया। फैंस को यह बात अखर गई और उन्होंने शाहरुख से पूछा कि सलमान का शुक्रिया अदा क्यों नहीं किया? तब शाहरुख ने चुटकी लेते हुए कहा, “वो इंटरवल के बाद आएगा। अभी इंटरवल तक स्पीच नहीं हुई है मेरी।

मैं एपीयरेंस के मुताबिक लोगों का नाम ले रहा हूं। रानी को भी तब मेंशन करूंगा जब वो भूत बनकर आएगी।” शाहरुख की इस बात को सुनकर फैंस और पूरी टीम जोर-जोर से हंसने लगी। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उल्लेखनीय है कि सलमान का फिल्म में कैमियो रोल था। फिल्म में उनकी एंट्री बहुत लेट होती है और उन पर एक ही गाना फिल्माया गया था।

‘तेजस’ के प्रमोशन में बिजी कंगना ने ‘इमरजेंसी’ को लेकर कही यह बात

एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘तेजस’ के प्रमोशन में बिजी हैं। उनकी फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था, जिसे काफी पसंद किया गया। इसमें कंगना एक एयरफोर्स पायलट की भूमिका निभा रही हैं। यह फिल्म 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में पहुंचेगी। इस बीच, कंगना की एक और फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर भी हलचल जारी है।

आज सोमवार (15 अक्टूबर) दोपहर को कंगना ने अपने ऑफिशियल ट्विटर (एक्स) अकाउंट पर फिल्म को लेकर एक अपडेट शेयर किया। उन्होंने एक लंबा नोट लिखा-“मुझे एक महत्वपूर्ण घोषणा करनी है। इमरजेंसी फिल्म एक कलाकार के रूप में मेरे पूरे जीवन की सीख और कमाई की चरम है। इमरजेंसी मेरे लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं है, यह एक व्यक्ति के रूप में मेरे मूल्य और कैरेक्टर की परीक्षा है। हमारे टीजर और बाकी यूनिट्स से मिले जबरदस्त रिएक्शन ने हम सभी को एनकरेज किया है।

मेरा दिल ग्रेटीट्यूड से भर गया है और मैं जहां भी जाती हूं लोग मुझसे इमरजेंसी की रिलीज डेट के बारे में पूछते हैं। हमने इमरजेंसी की रिलीज की तारीख 24 नवंबर 2023 घोषित की थी, लेकिन मेरी बैक टू बैक रिलीजिंग फिल्मों के कैलेंडर में सभी बदलावों और 2023 के आखिरी क्वार्टर के ओवर पैक होने के कारण हमने इमरजेंसी को अगले साल के लिए पोस्टपोन करने का फैसला किया है।”

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार