न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शाहरुख ने कहा, ये पहली और आखिरी बार है जब..., आलिया ने ‘जवान’ का ट्रेलर देख लिखी यह बात

सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ देखने के लिए फैंस उतावले हुए जा रहे हैं। फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 01 Sep 2023 11:13:38

शाहरुख ने कहा, ये पहली और आखिरी बार है जब..., आलिया ने ‘जवान’ का ट्रेलर देख लिखी यह बात

सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ देखने के लिए फैंस उतावले हुए जा रहे हैं। फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले गुरुवार (31 अगस्त) को शाहरुख ने फिल्म का ट्रेलर बुर्ज खलीफा से रिलीज किया। ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लाखों लोग ट्रेलर देख चुके हैं। फिल्म में शाहरुख के कई लुक दिखाए गए हैं।

शाहरुख ने अपने लुक को लेकर एक घोषणा की है जो सबका ध्यान खींच रही है। शाहरुख ने ट्रेलर रिलीज करने के बाद लुक को लेकर बातचीत की। शाहरुख ने कहा कि इस लुक के लिए मैं गंजा भी हुआ, और ये ऐसी चीज है जिसे मैं दोबारा अपनी जिंदगी में कभी नहीं करूंगा। ये पहली और आखिरी बार है जब मैं गंजा हुआ हूं। अभी आप लोगों के लिए मैं गंजा भी हो गया हूं, तो इसी की इज्जत के लिए थिएटर में चले जाना। क्या पता मौका मिले ना मिले दोबारा गंजा देखने का।

शाहरुख ने स्टेज पर ‘जिंदा बंदा’ गाने पर डांस किया। इसके साथ ही उन्होंने ‘चलेया चलेया’ का अरेबिक वर्जन भी लॉन्च कर उस पर झूमे। शाहरुख ब्लैक टी-शर्ट, ब्लैक पैंट के साथ राल जैकेट में आकर्षक लग रहे थे। जवान के डायरेक्टर एटली कुमार हैं। फिल्म में शाहरुख के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा और रिद्धि डोगरा के खास रोल हैं। दीपिका पादुकोण का कैमियो है।

shahrukh khan,jawan movie,jawan trailer,alia bhatt,shahrukh alia,dear zindagi,sharukh khan bald

ट्रेलर में शाहरुख ने बोला, “चाहिए तो आलिया भट्ट”, एक्ट्रेस ने दिया यह जवाब

‘जवान’ का ट्रेलर दमदार डायलॉग्स से भरपूर है। ट्रेलर में ग्रे शेड शाहरुख मेट्रो ट्रेन को हाईजैक करने के बाद अपनी मांगें रखते हैं। इस बीच एक शख्स फोन पर उनसे पूछता है, 'ये बताओ तुम्हें चाहिए क्या?' जिस पर किंग खान जवाब देते हैं, "चाहिए तो आलिया भट्ट।" वहीं, अब बॉलीवुड की क्यूट गर्ल आलिया ने शाहरुख के इस डायलॉग पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और ट्रेलर की तारीफ की है।

आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, "और पूरी दुनिया को चाहिए सिर्फ SRK। @iamsrk क्या शानदार ट्रेलर है। 7 सितंबर तो बहुत दूर है।” आपको बता दें कि शाहरुख और आलिया ने साल 2016 में आई फिल्म डियर जिंदगी में साथ काम किया था। फिल्म भले ही ज्यादा नहीं चली, लेकिन क्रिटिक्स ने इसकी काफी सराहना की थी। इससे पहले शाहरुख ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘जवान’ का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, "जस्टिस और एक जवान का। महिलाओं और उनके प्रतिशोध का। एक मां और एक बेटे का। और हां, ढेर सारा मजा!!! तैयार है आह!!!"

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार