SRK in a hilarious moment with a fan: ‘Arre aise thodina bolte hai publically, Meko bhi sharam aati hai!’ And then, ‘Abhi yahi hu mai, abhi kahi nahi jaa raha!’ ❤️@iamsrk @DAMACOfficial #ShahRukhKhan
अहमद खान जब शाहरुख की ‘यस बॉस’ फिल्म के गाने को कोरियोग्राफ कर रहे थे, तो...
शाहरुख के बंगले ‘मन्नत’ को लेकर भी फैंस में जबरदस्त क्रेज है। हाल ही में मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर अहमद खान ने ‘मन्नत’ से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया। अहमद ने बताया कि साल 1997 में आई फिल्म यस बॉस के गाने 'बस इतना सा ख्वाब है' की शूटिंग मुंबई में की गई थी। यह गाना उस वक्त शाहरुख, संगीतकार जतिन-ललित और पूरी टीम के लिए बेहद खास था।
जावेद अख्तर ने यह गीत एक ऐसे युवा लड़के के लिए लिखा था, जो बड़े सपने देखता है। हमने इस गाने में यह दिखाने की कोशिश की कि वह एक सामान्य लड़का है जो मुंबई की गलियों में रहता है, लेकिन उसकी ख्वाहिशें बहुत बड़ी हैं। हम बैंडस्टैंड में शूटिंग कर रहे थे और तब वह बंगला 'मन्नत' नहीं था। शाहरुख ने मजाक में मुझसे कहा था, 'शॉट लेना है, खरीद लूं क्या?' मैंने हंसते हुए कहा, 'हां, खरीद लो, फिर हम यहां अच्छे से शूटिंग करेंगे।'
उस वक्त यह बात मजाक में कही गई थी, लेकिन कुछ साल बाद शाहरुख ने सच में वह बंगला खरीद लिया और उसे 'मन्नत' नाम दे दिया। इस घटना ने मुझे सिखाया कि हमेशा अच्छी बातें कहनी चाहिए, क्योंकि कभी-कभी वे सच हो सकती हैं। आज जब हम उस गाने को देखते हैं, तो उसमें भी 'मन्नत' है।”













