न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पंजाब: ‘वायरल कर देंगे अश्लील वीडियो…’, तंग आकर तीन बच्चों के माता-पिता ने किया सुसाइड

पंजाब के खन्ना में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां तीन बच्चों के माता-पिता ने सरहिंद नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Wed, 19 Feb 2025 9:42:16

पंजाब: ‘वायरल  कर देंगे अश्लील वीडियो…’, तंग आकर तीन बच्चों के माता-पिता ने किया सुसाइड

पंजाब के खन्ना में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां तीन बच्चों के माता-पिता ने सरहिंद नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मंगलवार दोपहर एक राहगीर ने पुलिस को सूचना दी कि सरहिंद नहर के किनारे एक कार लावारिस हालत में खड़ी है। कार के पास चप्पलें और मोबाइल फोन भी पड़ा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। इसी बीच, मृतकों के परिवार के सदस्य भी वहां पहुंच गए और बाद में उनकी डेड बॉडी नहर से बरामद की गई। मृतक जसवंत सिंह के भाई गुरजंट सिंह ने बताया कि जसवंत सिंह और उनकी पत्नी नेहा रानी मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे घर से कार में निकले थे। कुछ देर बाद उन्होंने सरहिंद नहर में छलांग लगा दी। परिवार का आरोप है कि गांव के कुछ लोग जसवंत सिंह और नेहा रानी को आपत्तिजनक फोटो और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर रहे थे। इस मामले को लेकर कोर्ट में केस भी चल रहा था।

ब्लैकमेलिंग का शिकार हुए जसवंत और नेहा

परिजनों के मुताबिक, जसवंत सिंह और नेहा रानी पर गांव के कुछ लोग लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे। वे उन्हें धमका रहे थे कि अगर उन्होंने केस नहीं छोड़ा तो उनकी आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी जाएगी। इस मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर दोनों ने नहर में कूदकर अपनी जान दे दी।

टैक्सी ड्राइवर था जसवंत, गांव में शोक की लहर

मृतक जसवंत सिंह पेशे से टैक्सी ड्राइवर था और अपने मिलनसार स्वभाव के लिए जाना जाता था। उसकी और नेहा रानी की मौत से गांव में गम का माहौल है। सबसे दुखद पहलू यह है कि उनके तीन बच्चे अब अनाथ हो गए हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स 2026: भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास, कुमकुम-अंकिता-कीर्ति की तिकड़ी ने रिकर्व महिला इवेंट में दिलाया पहला गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास, कुमकुम-अंकिता-कीर्ति की तिकड़ी ने रिकर्व महिला इवेंट में दिलाया पहला गोल्ड
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
खून से लथपथ थे कैप्टन स्मित मच्छार, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; को-पायलट के हमले की सामने आई वजह
खून से लथपथ थे कैप्टन स्मित मच्छार, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; को-पायलट के हमले की सामने आई वजह
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
2 अक्टूबर को मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन और तरक्की के रास्ते
2 अक्टूबर को मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन और तरक्की के रास्ते
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल