न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अवैध प्रवासियों के साथ खूंखार अपराधियों जैसा सलूक, व्हाइट हाउस ने शेयर किया वीडियो, एलन मस्क बोले- 'HAHA WOW’

डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से अमेरिका में अवैध प्रवासियों पर लगातार कार्रवाई हो रही है। इन प्रवासियों को देश से निष्कासित (डिपोर्ट) किया जा रहा है।

Posts by : Shikha | Updated on: Wed, 19 Feb 2025 11:07:41

अवैध प्रवासियों के साथ खूंखार अपराधियों जैसा सलूक, व्हाइट हाउस ने शेयर किया वीडियो, एलन मस्क  बोले- 'HAHA WOW’

डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से अमेरिका में अवैध प्रवासियों पर लगातार कार्रवाई हो रही है। इन प्रवासियों को देश से निष्कासित (डिपोर्ट) किया जा रहा है। हालांकि, अमेरिका के इस सख्त रवैये की पूरी दुनिया में आलोचना हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन प्रवासियों को हथकड़ियों और पैरों में जंजीरों के साथ वापस भेजा जा रहा है, जिससे उनके साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है।

व्हाइट हाउस ने जारी किया वीडियो

इस बीच, व्हाइट हाउस ने बुधवार (19 फरवरी) को सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट किए जाने की प्रक्रिया दिखाई गई है। व्हाइट हाउस द्वारा साझा किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अवैध प्रवासियों के हाथों में हथकड़ी और पैरों में बेड़ियां डालकर उन्हें विमान में चढ़ाया जा रहा है। इस वीडियो को साझा करते हुए व्हाइट हाउस ने कैप्शन दिया, "ASMR: अवैध विदेशी निर्वासन उड़ान।" CNBC न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, यह उड़ान सिएटल से रवाना हुई थी। वीडियो में दिखाया गया है कि अमेरिकी अधिकारी प्रवासियों को इस तरह जकड़ रहे हैं, जैसे वे कोई आतंकवादी या खतरनाक अपराधी हों। इस अमानवीय व्यवहार की कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने निंदा की है।

एलन मस्क का रिएक्शन आया सामने

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के मालिक एलन मस्क ने भी इस वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "HAHA WOW"। यह प्रतिक्रिया तेजी से वायरल हो रही है। गौरतलब है कि एलन मस्क चुनावी दौर से ही डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन करते आए हैं। साथ ही, उन्होंने अवैध प्रवासियों को देश से निकालने की नीति का भी समर्थन किया था।

भारत में भी उठे सवाल

अमेरिका से अब तक तीन फ्लाइट्स के जरिए अवैध भारतीय प्रवासियों को देश वापस भेजा जा चुका है। इन लोगों के भी हाथ-पैर बंधे हुए थे, जिसे लेकर भारत में राजनीतिक बहस छिड़ गई है। विपक्षी दलों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई और मांग की कि भारत सरकार को अपने नागरिकों के सम्मान के मुद्दे पर अमेरिका से बात करनी चाहिए।

बीते सप्ताह वाशिंगटन की यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस विषय पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि भारत अमेरिका में मौजूद किसी भी सत्यापित भारतीय अवैध प्रवासी को वापस लेगा। साथ ही, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मानव तस्करी में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि कमजोर और जरूरतमंद लोगों का शोषण रोका जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी