सुपरस्टार शाहरुख खान (58) तीन दशक से भी ज्यादा समय से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। शाहरुख ने पिछले साल गजब की वापसी करते हुए एक के बाद एक तीन जबरदस्त हिट फिल्में दीं। ‘पठान’ के साथ शुरुआत करने के बाद ‘जवान’ और फिर साल के अंत में ‘डंकी’ ने शाहरुख और उनके फैंस को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। उनकी सफलता का सिलसिला यहीं नहीं रुका।
हाल ही आईपीएल-17 में शाहरुख की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने खिताब पर कब्जा जमा बॉलीवुड के बादशाह को खुशियां मनाने का एक और मौका दे दिया। फैंस ‘डंकी’ के बाद से ही शाहरुख की अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं और वे इसके बारे में जानने को बेकरार हैं। इस बीच शाहरुख की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे देख दावा किया जा रहा है कि वे अब 'किंग' नाम की एक फिल्म पर काम कर रहे हैं और इसमें उनकी सह-कलाकार उनकी बेटी सुहाना खान हैं।
सुहाना ने पिछले साल ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई ‘द आर्चीज’ फिल्म के साथ एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। हालांकि शाहरुख ने नई फिल्म की पुष्टि नहीं की है, लेकिन उनके नए वीडियो से यह कंफर्म होता दिख रहा है। इसमें आप देखेंगे कि शाहरुख जहां बैठे हैं वहां एक स्क्रिप्ट रखी हुई है जिसका नाम ‘किंग’ है। दरअसल शाहरुख ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में प्रतिष्ठित पियरे एंजिनीक्स एक्सेल लेंस पुरस्कार प्राप्त करने पर सिनेमैटोग्राफर संतोष सिवन को बधाई देने के लिए एक वीडियो साझा किया था।
यह वीडियो और तस्वीरें वायरल हो गईं। इन्हें देखकर किंग खान के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। फैंस ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “अनौपचारिक घोषणा के लिए धन्यवाद K I N G... खबरें हैं कि शाहरुख ने इस फिल्म पर काम शुरू कर दिया है। कथित तौर पर फिल्म निर्माता सुजॉय घोष इसका डायरेक्शन कर रहे हैं।
Shah Rukh Khan congratulates Santosh Sivan on receiving the prestigious Pierre Angenieux Excel Lens award at Cannes. 🌟✨@iamsrk #ShahRukhKhan #SantoshSivan
![]()
तजाकिस्तान के सिंगर अब्दु रोजिक को सलमान खान ने किया फोन
सुपरस्टार सलमान खान के रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस’ के 16वें सीजन में तजाकिस्तान के सिंगर अब्दु रोजिक ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हाल ही में सगाई की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करने वाले अब्दु को अब सलमान ने बधाई दी है। अब्दु ने ‘न्यूज 18’ के साथ बातचीत में कहा कि मेरी सगाई की खबर सुनकर सलमान भाई ने मुझे कॉल किया और कहा कि बड़ी खुशी हुई तुम्हारी सगाई के बारे में सुनकर।
मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं, मेरी दिली इच्छा थी कि तुम्हें शादी करते हुए देखूं। मैं तुम्हारी वेडिंग जरूर अटैंड करूंगा और खूब सारे मजे भी करेंगे। बता दें कि फैंस अब्दु को छोटा भाईजान बुलाते हैं, क्योंकि वे खुद को सलमान का बड़ा प्रशंसक मानते हैं। अब्दु ने 24 अप्रैल को गर्लफ्रेंड अमीरा के साथ सगाई की तस्वीरें इंस्टाग्राम हैंडल पर अपलोड की थीं। जुलाई में दुबई में अब्दु और अमीरा का निकाह हो सकता है।
हालांकि अब्दु ने अभी तक शादी की तैयारियों को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी। उन्होंने बताया कि हम अभी खुलासा नहीं कर सकते। बहुत सारी तैयारियां चल रही हैं। मेरे परिवार के सभी सदस्य और दोस्त इसमें शामिल होंगे। मेरे सभी सेलिब्रिटी दोस्त भी वहां होंगे। मैं खुश हूं कि भाईजान भी मेरी शादी में शामिल होंगे।














