न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शाहरुख खान की ‘जवान’ का जादू चल गया, पहले दिन की कमाई ने कर दिया कमाल, ऐसे बनी नं.1

सुपरस्टार शाहरुख खान की ‘जवान’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। उन्हें इंतजार का फल मीठा मिला है। गुरुवार (7 सितंबर) को जनमाष्टी के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 08 Sep 2023 10:37:08

शाहरुख खान की ‘जवान’ का जादू चल गया, पहले दिन की कमाई ने कर दिया कमाल, ऐसे बनी नं.1

सुपरस्टार शाहरुख खान की ‘जवान’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। उन्हें इंतजार का फल मीठा मिला है। गुरुवार (7 सितंबर) को जनमाष्टी के पावन मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘जवान’ को देखने के बाद उनका मन खुश हो गया। वे इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। थिएटर में जहां ‘जवान’ के गानों पर लोग झूमते नजर आए, वहीं एक्शन सीन पर सीटियों की गूंज सुनाई दी। हर कोई फिल्म को लेकर रोमांचित दिखा।

कई जगहों पर सुबह 6-7 बजे से शो की व्यवस्था थी और वहां भी शाहरुख के चाहने वालों की दीवानगी देखते ही बन रही थी। शाहरुख और गौरी खान की फिल्म निर्माण कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है। एटली के डायरेक्शन वाली फिल्म ने सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में अपना जादू चला दिया। ‘जवान’ ने हिंदी के साथ साउथ बेल्ट में भी अच्छा कलेक्शन किया है। इसका दिल खोलकर स्वागत किया गया।

लोगों ने शाहरुख का कटआउट बनवाकर उसे माला पहनाई। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने सोशल मीडिया पर बताया कि ‘जवान’ ने भारत में 75 करोड़ रुपए से ज्यादा और दुनियाभर में 150 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया है। इस हिसाब से माना जा रहा है कि ये अगले तीन दिन यानी रविवार तक 300 करोड़ रुपए तक पहुंच जाएगी। फिल्म के हिंदी संस्करण ने करीब 65 करोड़ रुपए की कमाई की है। ‘जवान’ के तमिल और तेलुगु संस्करणों दोनों की पहले दिन की कमाई 5-5 करोड़ रुपए रही है।

shahrukh khan,jawan movie,first day box office collection,nayanthara,deepika padukone,atlee,pathan,gadar 2

ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली हिंदी फिल्म बनी ‘जवान’

इस तरह से जवान देश में अब तक रिलीज हुई हिंदी फिल्मों में पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई के मामले में नं.1 पोजिशन पर आ गई है। इससे पहले यह रिकॉर्ड इसी साल 25 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म ‘पठान’ के नाम था। खास बात ये है कि इसमें भी हीरो शाहरुख खान ही थे। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म ‘पठान’ ने ओपनिंग डे पर 57 करोड़ रुपए कमाए थे।

पहले दिन हिंदी में रिलीज की गई फिल्मों में कलेक्शन के मामले में तीसरे स्थान पर साल 2022 में आई केजीएफ 2 (53.95 करोड़), चौथे नंबर पर साल 2019 में आई वॉर (53.35 करोड़) तथा पांचवें नंबर पर साल 2018 में आई ठग्स ऑफ हिंदोस्तान (52.25 करोड़) है। ‘जवान’ में शाहरुख करप्शन से लेकर वोटिंग तक हर जरूरी मुद्दे को लेकर आए हैं। उनके साथ उनकी गर्ल गैंग दिखाई गई है। फिल्म में नयनतारा, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, रिद्धि डोगरा, विजय सेतुपति और दीपिका पादुकोण भी चमक बिखेरने में सफल रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार