न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शाहरुख खान की ‘डंकी’ फिल्म का मजेदार ट्रेलर रिलीज, जानें कब रिलीज होगी तब्बू-अजय की यह फिल्म

साल 2023 में सुपरस्टार शाहरुख खान लगातार लाइमलाइट में हैं। उनकी ‘पठान’ और ‘जवान’ लोगों की इतनी पसंद आई कि इन फिल्मों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 05 Dec 2023 1:54:25

2 News : शाहरुख खान की ‘डंकी’ फिल्म का मजेदार ट्रेलर रिलीज, जानें कब रिलीज होगी तब्बू-अजय की यह फिल्म

साल 2023 में सुपरस्टार शाहरुख खान लगातार लाइमलाइट में हैं। उनकी ‘पठान’ और ‘जवान’ लोगों की इतनी पसंद आई कि इन फिल्मों ने ताबड़तोड़ रिकॉर्ड बिजनेस कर डाला। शाहरुख का यह तूफान अभी थमने वाला नहीं है क्योंकि उनकी एक और फिल्म ‘डंकी’ भी जल्द ही ऊंची छलांग लगाने को तैयार है। आज मंगलवार (5 दिसंबर) को ‘डंकी’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिस पर फैंस बेइंतेहा प्यार लुटा रहे हैं।

डंकी की पहले 3 कड़ियां यानी ड्रॉप रिलीज की जा चुकी हैं। यह चौथी कड़ी है। फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी हैं, जो ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’, ‘थ्री इडियट्स’, ‘पीके’ और ‘संजू’ जैसी सुपरहिट फिल्मों की सौगात दे चुके हैं। ट्रेलर में ‘हार्डी’ (शाहरुख) और उसके दोस्तों की छोटी सी दुनिया में होने वाले रोलर कोस्टर की जर्नी को दिखाया गया है। फिल्म की कहानी काफी सिंपल लेकिन कॉमेडी के साथ-साथ सोशल मैसेज पर बेस्ड है। शुरुआत में शाहरुख ट्रेन से उतरते दिखते हैं।

शाहरुख पंजाब के एक खूबसूरत गांव पहुंचते हैं। वहां उनके दोस्त मनु, सुखी, बग्गू और बल्ली रहते हैं। उन सभी का एक ही सपना है कि सभी को लंदन जाना है और परिवार को अच्छी जिंदगी देनी है। वे बोमन ईरानी से अंग्रेजी सीखते हैं। बता दें कि 'डंकी' को शाहरुख की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले गौरी खान ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसका प्रभास की फिल्म 'सालार' से क्लैश होगा।

नीरज पांडे की 'औरों में कहां दम था' में एक बार फिर साथ दिखेंगे तब्बू-अजय

अजय देवगन और तब्बू की अगली फिल्म 'औरों में कहां दम था' को लेकर एक अपडेट मिली है। नीरज पांडे के डायरेक्शन में बनी इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है। नीरज ने आज मंगलवार (5 दिसंबर) को रिलीज डेट घोषित की। नीरज को 'ए वेडनसडे', 'स्पेशल 26' और 'एम.एस.धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। यह उनकी छठी फिल्म है और 26 अप्रैल 2024 को रिलीज होगी।

यह फिल्म 20 वर्षों के रोमांटिक ड्रामा के साथ एक अनूठी म्यूजिकल लव स्टोरी होने का वादा करती है। यह 2002 से 2023 के बीच सेट है। 'औरों में कहां दम था' कई भाषाओं में रिलीज होगी। इसमें जिमी शेरगिल भी होंगे। नीरज ने इंस्टाग्राम पर रिलीज की तारीख शेयर की और लिखा, “और आपके प्यार और आशीर्वाद का इंतजार कर रहा हूं।”

फिल्म का मूल साउंडट्रैक म्यूजिक डायरेक्टर एमएम कीरावनी ने तैयार किया है। मुंबई में बड़े पैमाने पर फिल्माई गई इस फिल्म में सांई मांजरेकर और शांतनु माहेश्वरी जैसे कलाकार भी हैं। बता दें कि अजय और तब्बू की जोड़ी पिछली बार फिल्म ‘दृश्यम 2’ में दिखी थी। दोनों कुछ और फिल्मों में भी साथ काम कर चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे