न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘डंकी’ के पोस्टर से रिलीज डेट का हुआ खुलासा, कंगना की ‘तेजस’ फिल्म का एंथम सॉन्ग रिलीज

सुपरस्टार शाहरुख खान ने चार साल बाद इस साल शानदार वापसी के साथ फैंस को जश्न मनाने का मौका दे दिया। जनवरी में रिलीज हुई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 21 Oct 2023 7:27:52

2 News : ‘डंकी’ के पोस्टर से रिलीज डेट का हुआ खुलासा, कंगना की ‘तेजस’ फिल्म का एंथम सॉन्ग रिलीज

सुपरस्टार शाहरुख खान ने चार साल बाद इस साल शानदार वापसी के साथ फैंस को जश्न मनाने का मौका दे दिया। जनवरी में रिलीज हुई ‘पठान’ और फिर सितंबर में आई ‘जवान’ ने सफलता के नए कीर्तिमान बना दिए। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर खूब नोट छापे। अब शाहरुख की इस साल की तीसरी फिल्म ‘डंकी’ के लिए भी तैयार हो जाएं। आज शनिवार (21 अक्टूबर) को फिल्म के पहले पोस्टर के साथ इसकी रिलीज डेट का खुलासा हो गया है।

पोस्टर में शाहरुख को फ्रंट के बजाय बैक से दिखाया गया है। उनके दोनों हाथों और कंधे पर बैग है। ऐसा लग रहा है जैसे वह किसी लंबी यात्रा पर निकले हैं। उन्हें बीहड़-बंजर इलाके की तरफ बढ़ते दिखाया गया है। पोस्टर में भारत समेत कुछ मुल्कों का नक्शा और फिल्म की रिलीज डेट और निर्देशक राजकुमार हिरानी का नाम लिखा गया है।

रिलीज डेट 21 दिसंबर 2023 बताई गई है। पोस्टर पर फिल्म की पंचलाइन (एक वादे को निभाने के लिए, एक जवान का सफर) भी दी गई है। अब ठीक दो माह बाद सिनेमाघरों में पहुंचने वाली फिल्म के टीजर और ट्रेलर का इंतजार है। ‘डंकी’ भारत में सिल्वर स्क्रीन पर आने से ठीक एक दिन पहले अंतरराष्ट्रीय थिएटरों में रिलीज होगी।

इसकी सीधी टक्कर प्रभास की फिल्म ‘सालार’ से होगी जो कि 22 दिसंबर को दुनियाभर में रिलीज होगी। ‘डंकी’ में शाहरुख के साथ एक्ट्रेस तापसी पन्नू और दिग्गज वेटरन एक्टर धर्मेंद्र भी नजर आएंगे। शाहरुख पहली बार हिरानी के साथ काम कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि ‘डंकी’ के डिजिटल, सैटेलाइट और म्यूजिक राइट्स लगभग 230 करोड़ रुपए में बेचे गए हैं।

shahrukh khan,dunki movie,dunki poster,tejas movie,kangana ranaut,rajkumar hirani,tejas song

27 अक्टूबर को रिलीज होगी कंगना रनौत की फिल्म ‘तेजस’

एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों उनकी मचअवेटेड फिल्म 'तेजस' को लेकर छाई हुई हैं। कंगना ने 8 अक्टूबर को एयर फोर्स डे पर फिल्म के ट्रेलर से पर्दा उठाया था और फिर पहले गाने 'जान दा' रिलीज किया। अब आज शनिवार को उन्होंने ‘तेजस’ का एंथम सॉन्ग रिलीज कर दिया है। इसे सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिल रहा है।

गाने में कंगना ‘तेजस गिल’ के रूप में पायलट की ड्रेस में दिख रही हैं। गाने को रशमीत कौर और शाश्वत सचमदेव ने अपनी आवाज दी है। संगीत शाश्वत सचदेव का है। बोल कुमार ने लिखे हैं। गाने में कंगना की सुहाने सफर की झलकियां दिखाई गई हैं। इसमें कंगना के अटूट समर्पण और एक एयर फोर्स पायलट में उनके बदलाव को दिखाया गया है। फिल्म 27 अक्टूबर को रिलीज होगी।

उल्लेखनीय है कि कंगना की पिछली फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ थी, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। कंगना की एक और फिल्म ‘इमरजेंसी’ भी काफी सुर्खियों में है। इसमें कंगना दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका अदा करेंगी। यह फिल्म भी इसी साल रिलीज होनी थी, लेकिन इसे अगले साल के लिए टाल दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार