न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रिलीज से ठीक पहले ‘डंकी’ का नया पोस्टर जारी, ‘सालार’ की हो रही इतनी जबरदस्त एडवांस बुकिंग कि...

शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ की राह देख रहे फैंस के लिए इंतजार की घड़ियां जल्द ही खत्म होने वाली है। यह कॉमेडी ड्रामा फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 20 Dec 2023 1:51:54

2 News : रिलीज से ठीक पहले ‘डंकी’ का नया पोस्टर जारी, ‘सालार’ की हो रही इतनी जबरदस्त एडवांस बुकिंग कि...

शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ की राह देख रहे फैंस के लिए इंतजार की घड़ियां जल्द ही खत्म होने वाली है। यह कॉमेडी ड्रामा फिल्म गुरुवार (21 दिसंबर) को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शाहरुख और उनके फैंस को उम्मीद है कि यह फिल्म भी इसी साल रिलीज हुई ‘पठान’ और ‘जवान’ की जैसे करिश्मा कर बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए झंडे गाड़ेगी।

इस बीच आज बुधवार (20 दिसंबर) को फिल्म का एक नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ‘हार्डी’ के किरदार में शाहरुख और ‘मनु’ के रोल में तापसी पन्नू का एक स्नैपशॉट फैंस के साथ साझा किया गया है। पोस्टर में तापसी सांत्वना पाने के लिए शाहरुख के कंधे पर झुकती दिखाई दे रही हैं, जबकि बॉलीवुड के बादशाह अपनी बाहों को उसके चारों ओर लपेटते दिख रहे हैं।

शाहरुख ने इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, “दूरियों से परे.. सीमाओं से परे… प्यार से परे.. #डंकी! कल सिनेमाघरों में आ रही है। अभी अपने टिकट बुक करें।” वहीं इससे पहले 19 दिसंबर को भी उन्होंने एक पोस्टर साझा किया था और कैप्शन में लिखा था, “डंकी अपने रिश्ते को पीछे छोड़ आते हैं, एक दिन वही रिश्ते, उन्हें घर वापस खींच लाते हैं। 'डंकी' के लिए दो दिन बचे हैं। एडवांस बुकिंग अब खुली है, इसलिए तुरंत अपने टिकट बुक करें।” बता दें कि फिल्म में विक्की कौशल, विक्रम कोचर, बोमन ईरानी और अनिल ग्रोवर की भी खास भूमिका है। राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी काफी अलग है।

प्रभास की ‘सालार’ देखने के लिए जबरदस्त दीवानगी, ‘बुक माय शो’ का सर्वर क्रैश

‘बाहुबली’ फेम प्रभास की मच अवेटेड फिल्म 'सालार : पार्ट 1 - सीजफायर' बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है। इसकी एडवांस बुकिंग देखते हुए तो लगता है कि यह कई रिकॉर्ड तोड़ेगी। कहा जा रहा है कि इसका फैंस के बीच इतना जबरदस्त क्रेज है कि फिल्म टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म 'बुक माय शो' का तो सर्वर भी क्रैश हो गया।

फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट जोगिंदर टुटेजा ने ट्वीट में लिखा, “बुक माय शो पर 'सालार : पार्ट 1 - सीजफायर' को आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में भारी ट्रैफिक मिल रहा है। बुक माय शो का सर्वर भी भारी ट्रैफिक की वजह से क्रैश हो चुका है। सालार इतिहास रचने के लिए तैयार है।” सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के 5 लाख 65 हजार 184 टिकट बिक चुके हैं और 12.41 करोड़ रुपए की एडवांस बुकिंग हो गई है। इसमें ब्लॉक सीट्स शामिल नहीं हैं।

सबसे ज्यादा 3 लाख 71 हजार 567 टिकट इसके तेलुगु वर्जन के बिके हैं। हिंदी में यह आंकड़ा 62507 है। यह तीन और भाषाओं तमिल, मलयालम व कन्नड़ में भी रिलीज होगी। फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज होगी। इसमें प्रभास के साथ, जगपति बाबू, पृथ्वीराज सुकुमारन और श्रुति हासन भी हैं। डायरेक्टर प्रशांत नील हैं। फिल्म की टक्कर ‘डंकी’ से होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम