न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘डंकी’ के 2 नए पोस्टर के साथ शाहरुख का दिलचस्प कैप्शन, कैटरीना-सलमान ने फैंस को यूं दी शुभकामनाएं

सुपरस्टार शाहरुख खान ने इस साल बॉलीवुड को दो सुपर-डुपर हिट फिल्मों ‘पठान’ और ‘जवान’ की सौगात दी है। अब वे साल के अंत में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 10 Nov 2023 8:10:46

2 News : ‘डंकी’ के 2 नए पोस्टर के साथ शाहरुख का दिलचस्प कैप्शन, कैटरीना-सलमान ने फैंस को यूं दी शुभकामनाएं

सुपरस्टार शाहरुख खान ने इस साल बॉलीवुड को दो सुपर-डुपर हिट फिल्मों ‘पठान’ और ‘जवान’ की सौगात दी है। अब वे साल के अंत में एक और धमाके की तैयारी में हैं। उनकी फिल्म ‘डंकी’ को लेकर लोगों की बेचैनी बढ़ती ही जा रही है। वे अपने प्यारे स्टार से एक और उम्दा परफोरमेंस की उम्मीद लगाए बैठे हैं। इस बीच आज शुक्रवार (10 नवंबर) शाम को शाहरुख के फैंस को खुश होने का मौका मिल गया। ‘

डंकी’ के दो नए पोस्टर रिलीज कर दिए गए हैं। पोस्टर से पता चलता है कि यह दोस्ती और प्यार की कहानी है, जिसमें शाहरुख के साथ एक्ट्रेस तापसी पन्नू, एक्टर विक्की कौशल, विक्रम कोचर व अनिल ग्रोवर हैं। पहले पोस्टर में शाहरुख स्कूटर चला रहे हैं और उनके पीछे तापसी व विक्रम बैठे हैं। उनके साथ अनिल साइकिल पर हैं। शाहरुख ने ब्लू शर्ट पहनी है और सनग्लासेस लगाए हैं। दूसरे पोस्टर में इन सभी के साथ विक्की भी हैं।

वे एक ब्लैकबोर्ड के सामने खड़े हैं और उन्होंने IELTS की किताबें ली हैं। फिल्म उन दोस्तों की कहानी है जो सपने को पूरा करने के लिए घरों से दूर जाकर एक कठिन यात्रा पर निकलते हैं। शाहरुख ने कैप्शन में लिखा, “बिना ऐसी फैमिली के कैसी होगी दिवाली और कैसा होगा न्यू ईयर? असली मजा तो साथ चलने, साथ रुकने और साथ ही सेलिब्रेट करने में है।

डंकी की पूरी दुनिया ये है उल्लू दे पट्ठे। डंकी क्रिसमस 2023 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।” फिल्म को राजकुमार हिरानी और गौरी खान ने प्रोड्यूस किया है। इसे अभिजात जोशी, राजकुमार हिरानी व कनिका ढिल्लों ने मिलकर लिखा है। डायरेक्टर राजकुमार हिरानी हैं।

कैटरीना व सलमान ने ‘टाइगर 3’ का प्रमोशन करते हुए शेयर की फोटो

एक समय था जब सलमान खान और कैटरीना कैफ को लेकर बॉलीवुड गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं होती थीं। अटकलों का बाजार गरम रहता था। फैंस को उन दोनों का साथ खूब पसंद आता था। वे रील लाइफ की इस जोड़ी को रियल लाइफ में भी एक साथ देखना चाहते थे। हालांकि फैंस का यह सपना पूरा नहीं हुआ। दोनों स्टार अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं।

कैटरीना ने दो साल पहले एक्टर विक्की कौशल के साथ शादी कर ली। अब बड़े पर्दे पर सलमान-कैटरीना की कैमेस्ट्री एक बार फिर से रंग जमाने को तैयार है। उनकी मच अवेटेड फिल्म ‘टाइगर 3’ दिवाली के दिन रविवार (12 नवंबर) को रिलीज होगी। इस बीच सलमान और कैटरीना ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों ही सितारे एथनिक वियर में नजर आ रहे हैं।

उन्होंने फोटो शेयर करते हुए उन्हें चाहने वालों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा, “हैप्पी दिवाली, #Tiger3 इस रविवार रिलीज हो रही है, 12 नवंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु में।” नेटिजंस उन्हें साथ देख उन पर फिदा हो रहे हैं और बेतहाशा प्यार लुटा रहे हैं। बता दें कि फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग पहले से ही शुरू हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे