न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शाहरुख ने विराट को बताया दामाद जैसा!!! फैंस के दिए दिलचस्प जवाब, ‘किंग खान’ के लिए नाना पाटेकर का यू टर्न

शाहरुख खान का सितारा इस साल फिर से चमक गया है। वे दो सुपर डुपर हिट फिल्में दे चुके हैं। ‘पठान’ और ‘जवान’ दोनों ने तगड़ा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 27 Sep 2023 8:02:45

शाहरुख ने विराट को बताया दामाद जैसा!!! फैंस के दिए दिलचस्प जवाब, ‘किंग खान’ के लिए नाना पाटेकर का यू टर्न

शाहरुख खान का सितारा इस साल फिर से चमक गया है। वे दो सुपर डुपर हिट फिल्में दे चुके हैं। ‘पठान’ और ‘जवान’ दोनों ने तगड़ा बिजनेस किया। ‘जवान’ 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अभी भी बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। दूसरी फिल्में उसका मुकाबला नहीं कर पा रहीं। इससे साबित होता है कि शाहरुख का क्रेज फैंस में आज भी कायम है।

इस बीच शाहरुख आज बुधवार (27 सितंबर) को एक बार फिर से अपने ट्विटर अकाउंट पर आस्क एसआरके सैशन में फैंस से रूबरू हुए। उन्होंने हर बार की जैसे अपने जबरदस्त सेंस ऑफ ह्यूमर और आईक्यू का परिचय देते हुए सवालों का दिलचस्प अंदाज में जवाब दिया। शाहरुख अपनी एक्टिंग के साथ इन बातों से भी लोगों के चहेते बने हुए हैं।

एक फैन ने शाहरुख से पूछा, 'सर विराट कोहली के बारे में कुछ कहिए क्योंकि हम हर रोज फैन वॉर पोस्ट देखते रहते हैं। जवान के स्टाइल में बोलिएगा।' इसके जवाब में शाहरुख ने लिखा, 'आई लव विराट कोहली। वो मेरे अपने हैं और मैं हमेशा उनकी सलामती की दुआ करता हूं....भाई दामाद जैसा है हमारा!!!' उल्लेखनीय है कि कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा की पहली फिल्म रब ने बना दी जोड़ी में शाहरुख उनके हीरो थे।

एक ने पूछा, 'सर शूटिंग के दौरान की गई ऐसी गलती के बारे में बताइए जो फिल्म में वैसी ही रह गई हो। कोई भी फिल्म।' शाहरुख ने बताया कि 'नॉट रमैया' गाने में जब वे विक्रम राठौड़ बने थे तब मूंछ लगाना भूल गए थे।' शाहरुख ने 'टाइगर 3' के टीजर पर रिएक्ट करते हुए कहा, 'ये तो टीजर है....टाइगर....पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त। अंदर की जानकारी दे रहा हूं...फिल्म कमाल की है...हा हा हा।!!!'

शाहरुख ने ‘डंकी’ के बारे में कहा कि वह एक कॉमेडी और इमोशनल फिल्म है। यह राजू सर की दुनिया है मेरे भाई। हां, मैंने अपनी तरफ से थोड़ा एक्शन डाला है। लेकिन, पता नहीं सर उन एक्शन सीन्स को फिल्म में रखेंगे या नहीं...वो एडिटर भी हैं न।' गौरतलब है कि राजकुमार हिरानी इससे पहले ‘3 इडियट्स और मुन्नाभाई एमबीबीएस’ जैसी फिल्में बना चुके हैं।

shahrukh khan,twitter,jawan,pathan,virat kohli,slaman khan,tiger 3,dunki,nana patekar,the vaccine war,raju ban gaya gentleman

नाना पाटेकर ने पहले ‘जवान’ पर कसा था तंज, अब की शाहरुख की खूब तारीफ

वेटरन एक्टर नाना पाटेकर इन दिनों अपनी फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। फिल्म 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। हाल ही में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में नाना ने ‘जवान’ फिल्म पर तंज कसा था। अब उनके शाहरुख को लेकर सुर बदल गए हैं। उन्होंने एक्टर की जमकर तारीफ की। नाना ने न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में कहा कि शाहरुख बहुत अच्छा कलाकार है। उसकी पहली फिल्म मेरे साथ थी 'राजू बन गया जैंटलमैन'।

रिलीज तो दूसरी हो गई, लेकिन बहुत पहले उसने ये फिल्म साइन कर ली थी। मैंने उसको तभी कहा था कि तू एक दिन बहुत बड़ा स्टार बनेगा। इसके बाद जब नाना से पूछा गया कि क्या उनकी शाहरुख से मुलाकात होती है? तो उन्होंने कहा कि हम आज भी जब मिलते हैं वैसे ही मुलाकात होती है जैसे पहले होती थी। मुझे उससे कोई भी दिक्कत नहीं है वह मेरा अपना छोटा है। मुझे उससे भला क्यों और किस बात की दिक्कत होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार