न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘लुट पुट गया’ पर झूमा बच्चा, शाहरुख ने वीडियो शेयर कर की अपील, एयरपोर्ट से किंग खान का वीडियो वायरल

शाहरुख खान 30 साल से भी ज्यादा समय से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। फैंस आज तक उन पर बेशुमार प्यार लुटा रहे हैं। शाहरुख के लिए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 01 Dec 2023 1:46:29

2 News : ‘लुट पुट गया’ पर झूमा बच्चा, शाहरुख ने वीडियो शेयर कर की अपील, एयरपोर्ट से किंग खान का वीडियो वायरल

शाहरुख खान 30 साल से भी ज्यादा समय से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। फैंस आज तक उन पर बेशुमार प्यार लुटा रहे हैं। शाहरुख के लिए 2023 गोल्डन ईयर साबित हुआ है। इस साल शाहरुख की दो फिल्में ‘पठान’ और ‘जवान’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। इसके मायने ये हैं कि 58 साल के शाहरुख एक बार फिर से लोगों का दिल जीतने में सफल रहे। शाहरुख इस साल जल्द ही अपने फैंस को एक और गिफ्ट देने वाले हैं।

उनकी फिल्म ‘डंकी’ क्रिसमस से पहले 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। खास बात ये है कि शाहरुख पहली बार इसमें दिग्गज डायरेक्टर राजकुमार हिरानी के साथ काम कर रहे हैं। लोगों की उम्मीद है कि यह फिल्म भी हिरानी की ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ और ‘थ्री इडियट्स’ की जैसे कमाल दिखाएगी। बहरहाल पिछले दिनों ‘डंकी’ का पहला गाना ‘लुट पुट गया’ रिलीज किया गया था। यह सोशल मीडिया पर जबरदस्त धूम मचा रहा है।

एक वी़डियो सामने आया है जिसमें एक नन्हा फैन इस गाने पर नाच रहा है। यह शाहरुख के दिल को छू गया और उन्होंने गुरुवार (30 नवंबर) को यह वीडियो फैंस के लिए शेयर किया। शाहरुख ने लिखा, “वह बहुत प्यारा है!! जब आप फिल्म देखने जाएं तो कृपया उसे ले जाएं #डंकी साफ-सुथरा मनोरंजन और भावना है जिसका आनंद लिया जा सकता है और युवा और बुजुर्ग समान रूप से महसूस कर सकते हैं, बहुत सारा प्यार!!!”

इसी तरह एक और बच्ची पर भी गाने ने जादू कर दिया और वह अस्पताल में एडमिट होने के बावजूद डांस स्टेप्स करती दिखी। इस पर शाहरुख ने कहा, “खुशी है कि गाना उसे खुश करने में सक्षम है… आशा है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएगी। छोटी बच्ची को ढेर सारा प्यार और दुलार।”

मुंबई एयरपोर्ट पर जब सुरक्षाकर्मियों ने देखा शाहरुख का पासपोर्ट तो...

हाल ही में शाहरुख खान मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहां सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पैपराजी विरल भयानी ने यह वीडियो शेयर किया है। शाहरुख गुरुवार (30 नवंबर) को अपनी मैनेजर पूजा ददलानी के साथ एयरपोर्ट परिसर में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ब्लैक पैंट के साथ ब्लैक जैकेट पहन रखा था। उन्होंने लुक को ब्लैक शेड्स और हेयर बैंड से कम्प्लीट किया।

जैसे ही शाहरुख और उनकी टीम आगे बढ़ने लगी, तभी सिक्योरिटी चैकिंग के लिए तैनात जवानों ने उन्हें रोक लिया। पहले उनकी टीम ने टिकट दिखाया और इसके बाद शाहरुख ने पासपोर्ट दिखाया। जैसे ही उन्होंने पासपोर्ट दिखाया, वैसे ही वहां तैनात जवान ने पहले उनका पासपोर्ट फोटो देखा और फिर उनकी तरफ देखा। ये देख शाहरुख हंसी नहीं रोक पाए… और मुस्कुराते हुए टीम के साथ एयरपोर्ट के अंदर चले गए। फैंस को शाहरुख का यह अंदाज बहुत पसंद आ रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे