शाहरुख खान पिछले कुछ समय से अपने ट्विटर (X) अकाउंट पर अपने फैंस से जुड़ने के लिए AskSRK सेशन करते रहते हैं। इसमें वे फैंस के अटपटे सवालों के चटपटे जवाब देते हैं। वैसे भी सब लोग जानते हैं कि शाहरुख का सेंस ऑफ ह्यूमर जबरदस्त है। आज बुधवार (27 दिसंबर) को शाहरुख एक बार फिर से अपने फैंस से रूबरू हुए। वे करीब 50 मिनट तक लाइव रहे। इस दौरान एक फैन ने सलमान की मिट्टी से सनी हुई फोटो शेयर करते हुए शाहरुख से पूछा कि आज सलमान खान का बर्थडे है, क्या आपने उन्हें विश किया है।
इस पर शाहरुख ने जवाब दिया, “मुझे पता है, मैंने विश कर दिया है। मैं इसे सोशल मीडिया पर नहीं करता, क्योंकि यह पर्सनल है ना, वैसे ये भाई की ऑसम पिक्चर है। शाहरुख से एक फैन ने पूछा ‘डंकी’ का बजट क्या है? इस पर उन्होंने जवाब दिया, “ये मेरा काम है, आप अपने काम से मतलब रखो।” शाहरुख ने ‘डंकी’ पर श्रीलंका से मिल रहे रिस्पोंस को लेकर वहां के फैंस को थैंक्स बोला। एक फैन ने पूछा, “सर मैं अपनी गर्लफ्रेंड के साथ डंकी देखने जाना चाहता हूं, पर वो मुझसे कहती है SRK ने प्यार के लिए सरहदें टाप दीं, तुम मेरे घर की दीवार नहीं टाप रहे…अब आप बताओ क्या करूं।”
इसके जवाब में शाहरुख ने कहा, “दीवारें टाप और क्या।” एक शख्स ने तो शाहरुख खान की मार्केंटिंग पर ही सवाल उठा दिया। उसने कहा, “सर, हमने जवान और डंकी में सबसे खराब मार्केटिंग देखी है। प्लीज रेड चिलीज एंटरटेनमेंट में में कुछ अच्छे लोगों की भर्ती करिए।” इस पर शाहरुख ने कहा, “मैं ही मार्केटिंग करता हूं, अब खुद को कैसे निकालूं।” एक फैन ने ‘डंकी’ का सीन शेयर करते हुए लिखा, “आपकी फिल्म देखता हूं तो मेरा दिल करता है कि मोहब्बत कर लूं।” इस पर शाहरुख ने कहा, “कर ले भाई कौन रोक रहा है, मोहब्बत फ्री होती है, बिल्कुल करो।”
I know and I have wished him. I don’t do it on social media because it’s personal na?? Waise yeh picture bhai ki awesome hai!! #Dunki https://t.co/AXvSKa2lqw
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) December 27, 2023














