न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फैन ने खुद को निकम्मा बता गर्लफ्रेंड के लिए मांगा टिकट तो...शाहरुख ने #AskSRK सेशन में सवालों के दिए दिलचस्प जवाब

शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म ‘जवान’ का काउंटडाउन जारी है। यह 7 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज कर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 03 Sep 2023 7:08:20

फैन ने खुद को निकम्मा बता गर्लफ्रेंड के लिए मांगा टिकट तो...शाहरुख ने #AskSRK सेशन में सवालों के दिए दिलचस्प जवाब

शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म ‘जवान’ का काउंटडाउन जारी है। यह 7 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज कर दी जाएगी। इसका मतलब है कि इसके लिए करीब 4 दिन का ही इंतजार बाकी है। फैंस में इस फिल्म का जबरदस्त क्रेज है। फिल्म के मेकर्स और शाहरुख प्रमोशन में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे। इसी कड़ी में शाहरुख ने रविवार को एक बार फिर से अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर #AskSRK सेशन रखा।

शाहरुख की हाजिरजवाबी का हर कोई कायल है और सेशन में भी उन्होंने इसका परिचय दिया। एक यूजर ने उनसे 'जवान' की एडवांस बुकिंग को लेकर सवाल पूछा, 'जवान की कितनी बुकिंग खुद की मदद से की हुई है और कितनी रियल है?' इस पर शाहरुख ने कहा, ‘ये सोशल मीडिया वाली घटिया बातें मत करो यार। अच्छे विचार रखो और सभी के लिए अच्छा सोचो। यही जिंदगी के लिए सर्वश्रेष्ठ है।' इससे बौखलाए यूजर ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया।

एक फैन ने कहा, 'लोग कभी-कभी इतने मतलबी, असभ्य और नफरत से भरे होते हैं, आप इतना सब कुछ होने के बाद भी लोगों के प्रति इतना शांत, विनम्र और प्यार से कैसे रह पाते हैं?' शाहरुख ने कहा, 'हर जगह ऐसे लोग होते हैं। सबकी अपनी-अपनी मान्यताएं होती हैं लेकिन हर किसी को अपनी मान्यताओं और पॉजिटिविटी के साथ रहना होता है। अपने विचारों के साथ एक इंसान बनें।' एक फैन ने पुरानी फोटो शेयर करते हुए पूछा कि ‘कई सालों के बाद इस बार फिर से मुंबई की सड़कों पर डांस करके कैसा लगा’ इस पर शाहरुख ने कहा ‘ऐसा लगा जैसे अपने घर में डांस कर रहा हूं, हमेशा घर की तरह लगता है।’

shahrukh khan,actor shahrukh khan,shahrukh fans,shahrukh twitter,jawan,jawan movie,jawan release

एक फैन ने पूछा ‘जवान’ में आपके कितने रोल है, मैं कंफ्यूज हूं...

एक यूजर ने लिखा ‘क्या आप मेरी गर्लफ्रेंड के लिए फ्री में ‘जवान’ का टिकट दे सकते हैं। मैं निकम्मा बॉयफ्रेंड हूं।’ शाहरुख ने कहा, ‘फ्री में प्यार देता हूं भाई, टिकट के तो पैसे ही लगेंगे, रोमांस के मामले में चीप ना बनो, जाओ और टिकट खरीदो और उसे अपने साथ ले जाओ।’ ‘जवान’ के ट्रेलर में शाहरुख अलग-अलग अवतारों में नजर आए हैं। इसको लेकर भी एक फैन ने पूछा ‘जवान में आपके कितने रोल है मैं कंफ्यूज हूं, जितने रोल्स है, उसे उतनी बार गुणा करके देखूंगा।’

इस पर शाहरुख ने लिखा ‘पहले बोलता तो 4-5 रोल और बढ़ा देता। हाहा एंजॉय।’ एक फैन ने पूछा कि उसके बच्चे नहीं हो रहे हैं और अगर वह 'जवान' का क्लाइमैक्स देख लेगा तो हो जाएंगे। इस पर शाहरुख ने लिखा, 'नहीं भाई, क्लाइमैक्स की मैं गारंटी दे सकता हूं, लेकिन कंसेप्शन और बच्चे तो भगवान ही देंगे।'

एक और अजीब फैन था। उसने 'जवान' के टिकटों के साथ अपनी तस्वीर शेयर की और लिखा कि उसने ऑडी बुक की है। वह 36 गर्लफ्रेंड्स, 72 एक्स-गर्लफ्रेंड्स और 80 दोस्तों के साथ 'जवान' देखने जा रहा है। इस पर शाहरुख ने लिखा, 'वाह भाई, तेरी तो जवानी फूट-फूटकर चमक रही है। हाहा, ऐश कर।'

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार