न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शाहरुख खान के 58वें जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा तोहफा, ‘बादशाह’ की ‘डंकी’ फिल्म से जुड़ी है यह खुशखबरी

यह साल सुपरस्टार शाहरुख खान के लिए काफी लकी रहा है। उनकी दो फिल्में ‘पठान’ और ‘जवान’ सुपरहिट रही। दोनों ने बॉक्स ऑफिस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 31 Oct 2023 10:42:24

शाहरुख खान के 58वें जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा तोहफा, ‘बादशाह’ की ‘डंकी’ फिल्म से जुड़ी है यह खुशखबरी

यह साल सुपरस्टार शाहरुख खान के लिए काफी लकी रहा है। उनकी दो फिल्में ‘पठान’ और ‘जवान’ सुपरहिट रही। दोनों ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की। जनवरी में ‘पठान’ आई थी, तो 7 सितंबर से ‘जवान’ ने धूम मचा दी। अब साल के अंत में बॉलीवुड के बादशाह की एक और फिल्म ‘डंकी’ भी रिलीज होगी। दिग्गज डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

मेकर्स ने फिल्म के टीजर को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है, जो सबको खुश करने वाला है। टीजर को रिलीज करने के लिए बहुत खास दिन चुना गया है। टीजर 2 नवंबर को शाहरुख के 58वें जन्मदिन पर सबके सामने आएगा। रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई में ‘डंकी’ की टीजर लॉन्च इवेंट को खुद शाहरुख होस्ट करेंगे। इस मौके पर शाहरुख के चाहने वाले भी मौजूद रहेंगे। टीजर की लंबाई 58 सैकंड बताई जा रही है।

बता दें कि सोमवार (30 अक्टूबर) को इसे सेंसर बोर्ड ने U सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है। मेकर्स ने इसके अलावा फिल्म का एक और टीजर सेंसर बोर्ड से पास करवाया है। दूसरे टीजर की लंबाई 1 मिनट 49 सैकंड होगी। इसे दिसंबर की शुरुआत में रिलीज किया जा सकता है। इसके बाद ट्रेलर और फिर 21 दिसंबर को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

shahrukh khan,dunki movie,dunki teaser,rajkumar hirani,pathan,jawan,shahrukh khan birth day,shahrukh 58 years

शाहरुख की साल की तीसरी फिल्म ‘डंकी’ में नजर आएंगे ये सितारे भी

'डंकी' में शाहरुख के साथ एक्ट्रेस तापसी पन्नू, दिया मिर्जा, बोमन ईरानी भी हैं। विक्की कौशल और धर्मेंद्र कैमियो करते दिख सकते हैं। फिल्म को शाहरुख की पत्नी गौरी खान और ज्योति देशपांडे प्रोड्यूस कर रहे हैं। निर्माण यशराज फिल्म्स द्वारा किया गया है। शाहरुख की ‘डंकी’ उनकी पिछली दोनों फिल्मों 'जवान' और 'पठान' से बिल्कुल अलग होगी।

‘डंकी’ में किंग खान का एक्शन अवतार नहीं होगा लेकिन इसमें दर्शकों को एक ऐसी चीज दिखाई जाएगी, जो पहले किसी भी फिल्म में देखने को नहीं मिली है। 'डंकी' एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जो कि 'डंकी फ्लाइट' नाम की अवैध इमिग्रेशन तकनीक पर आधारित होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार