न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

AskSRK Session : ‘डंकी’ को लेकर फैंस ने पूछे अटपटे सवाल तो शाहरुख खान ने भी दिए ऐसे-ऐसे मजेदार जवाब, देखें...

सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल शाहरुख के लिए साल 2023 यादगार रहा है। शाहरुख अपने चाहने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 06 Dec 2023 8:07:50

AskSRK Session : ‘डंकी’ को लेकर फैंस ने पूछे अटपटे सवाल तो शाहरुख खान ने भी दिए ऐसे-ऐसे मजेदार जवाब, देखें...

सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल शाहरुख के लिए साल 2023 यादगार रहा है। शाहरुख अपने चाहने वालों को ‘पठान’ और ‘जवान’ का तोहफा दे चुके हैं। अब 22 दिसंबर को उनकी एक और फिल्म ‘डंकी’ रिलीज होने जा रही है, जो उनकी ओर से क्रिसमस गिफ्ट है। शाहरुख जी-जान से इसके प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इसी सिलसिले में शाहरुख ने आज बुधवार (6 दिसंबर) को अपने ट्विटर पर एक बार फिर से AskSRK सेशन आयोजित किया।

शाहरुख ने इसकी शुरुआत करते हुए लिखा, “क्योंकि डंकी का ट्रेलर आया है...द आर्चीज रिलीज होने वाली है...और मैं बहुत खुश हूं...शांत हूं। कुछ पल आप सभी के साथ मजेदार सवाल-जवाब करना चाहता हूं। आइए आस्क एसआरके करें।' इस पर फैंस ने सवालों की बौछार कर दी। एक यूजर ने पूछा, “सर डंकी में सैक्स-वैक्स तो नहीं है न? पापा के साथ देख सकते हैं?” इसके जवाब में शाहरुख ने लिखा, 'सैक्स-वैक्स तो समझा नहीं....टिकट पर टैक्स-वैक्स जरूर होगा। डैडी से ले लेना।”

दूसरे ने पूछा, “सर हमारे साथ डंकी का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखोगे? हम पक्का आपको और आपकी टीम को परेशान नहीं करेंगे।” इसके जवाब में शाहरुख ने लिखा, “यार मैंने देख ली...पांच बार। अब आप जब छठी बार सिनेमाघरों में डंकी देखोगे तब मैं भी आपके साथ देखूंगा। पक्का।” एक ने पूछा, “आपकी बेटी सुहाना ‘द आर्चीज’ के साथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख रही है। आपको कैसा लग रहा है?” इस पर शाहरुख बोले, “अपने बच्चों को बड़ा होता देखना और मेहनत करता देखना बड़ा अच्छा लगता है।”

एक ने पूछा, “आपकी पीआर टीम की वजह से पिछली दो बेकार फिल्में ब्लॉकबस्टर बन गईं.. क्या आपको अब भी पीआर और मार्केटिंग टीम पर भरोसा है कि ‘डंकी’ भी हिट होगी और बॉलीवुड की एक और बेकार गोल्डन फिल्म बनेगी।” तब शाहरुख ने कहा कि, “यूं तो मैं आप जैसे लोगों को जवाब देता नहीं हूं लेकिन आपसे ये कहूंगा कि आप शायद कब्ज की समस्या से पीड़ित हैं, इसलिए मैं अपनी पीआर टीम से कहूंगा कि वो आपको बढ़िया दवा भेज.. आशा है कि आप जल्द ही ठीक हो जाएंगे।”

किसी फैन ने शाहरुख की फिटनेस तो किसी ने उनके लुक को लेकर पूछे सवाल

AskSRK सेशन में एक फैन ने 'डंकी' से 58 साल के शाहरुख का भागते हुए वीडियो पोस्ट किया और लिखा-“हम सभी कहीं न कहीं बड़े हुए...जब आप इस तरह के एडिट्स देखते हैं तो कैसा महसूस होता है?” इस पर किंग खान ने जवाब दिया-“'जिंदगी एक दौड़ है, मुझे बहुत खुशी है कि 11 सर्जरी के बाद भी मैं अभी भी उसी तरह दौड़ सकता हूं और मेरी वही टी-शर्ट मुझ पर बिल्कुल फिट बैठती है!!”

एक दूसरे फैन ने 'डंकी' में ‘बादशाह’ के लुक को ‘जवान’ का लुक बताया। फैन ने पूछा- “जवान के विक्रम राठौड़ का कैमियो इसमें क्यों रखा है?” इस पर शाहरुख ने कहा- “क्योंकि इस फिल्म में भी आर्मी का जवान हूं। समझ गया भाई या और क्लियर करूं। 'डंकी' के ट्रेलर में बेवकूफी वाले सवाल का हिस्सा भी देखें, प्लीज हा हा लव यू।”

एक फैन ने शाहरुख के लुक को उनके बेटे अबराम से कंपेयर किया और लिखा- “सर 'डंकी' मैं आपका लुक अबराम से इंस्पायर्ड है या अबराम का लुक 'डंकी' से इंस्पायर्ड है? माशाअल्लाह आप, आर्यन भाई और अबराम सुंदरता के प्रतीक हैं। अपनी परफॉर्मेंस से हमारा मनोरंजन करते रहें सर।” इस पर शाहरुख ने जवाब दिया-“मेरी पूरी फैमिली ही खूबसूरत है हा हा... यह ‘यस बॉस’ का एक डायलॉग था और मुझे यह पसंद है।”

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे