न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शाहरुख खान ने कांपते हुए फैन को यूं संभाला, वीडियो हुआ वायरल, 4 साल का ब्रेक लेने पर ऐसा बोले ‘बादशाह’

सुपरस्टार शाहरुख खान के लिए साल 2023 गोल्डन ईयर साबित हुआ। इसमें रिलीज हुई शाहरुख की तीनों फिल्में ‘पठान’, ‘जवान’ और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 30 Jan 2024 1:17:11

शाहरुख खान ने कांपते हुए फैन को यूं संभाला, वीडियो हुआ वायरल, 4 साल का ब्रेक लेने पर ऐसा बोले ‘बादशाह’

सुपरस्टार शाहरुख खान के लिए साल 2023 गोल्डन ईयर साबित हुआ। इसमें रिलीज हुई शाहरुख की तीनों फिल्में ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ खूब चली। इन पर लोगों ने खूब प्यार लुटाया, जिसकी बदौलत ये बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करने में सफल रहीं। इस बीच शाहरुख रविवार (28 जनवरी) शाम 'डंकी' की सफलता के बाद 'फैन मीट' में पहुंचे, जहां जश्न मनाया गया। शाहरुख ने इस इवेंट में कई फैंस के साथ फोटो खिंचवाई।

हालांकि एक फैन से मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा ही छाया हुआ है। वीडियो शाहरुख के फैन पेज से शेयर हुआ है। इसमें एक्टर फैंस से स्टेज पर मिलते हुए दिख रहे हैं। इसी दौरान शाहरुख की ओर बढ़ते हुए एक फैन कांपने लगता है। शाहरुख उसकी घबराहट को तुरंत भांप लेते हैं। वे उनके कंधों पर हाथ रखते हैं और उन्हें शांत करने की कोशिश करते हैं।

शाहरुख फिर फैन और उनके दोस्तों के साथ फोटो के लिए पोज देते हैं। शाहरुख के इस अंदाज को देख लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर लिखता है, “शाहरुख खान जिस तरह लोगों से मिलते हैं, उससे पता चलता है कि मानवता अभी भी कायम है।” दूसरा फैन लिखता है, “कितना खूबसूरत है कि शाहरुख खान तुम्हें शांत कर रहे हैं। उन्होंने वही टीशर्ट पहनी हुई है, जो आपने पहनी हुई है।” तीसरा यूजर बोला, “लड़के के हाथ कांप रहे हैं।”

‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ से पहले मेरी कुछ फिल्में अच्छी नहीं चली थीं : शाहरुख

इसी इवेंट में शाहरुख ने कहा कि मैं बीते 33 साल से काम कर रहा हूं। नॉर्मली आपको कई बार नर्वसनेस फील होती है। हर रिलीज पर आपको फील होता है कि यार ये वाली फिल्म अच्छी चल जाए बस। इन तीनों फिल्मों से पहले मेरी कुछ फिल्में अच्छी नहीं चली थीं। मैं यह सोचने लगा था कि मैं ही अच्छी फिल्में नहीं बना रहा हूं। अब जब ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ को आप लोगों ने इतना प्यार दिया है तो मुझे लगा कि 4 साल तक के लिए दूर नहीं जाना चाहिए।

मुझे लगता है कि पूरे देश और इसके बाहर भी रहने वाले लोगों ने फिल्मों से ज्यादा मुझे अपने दिल में बसाया है और कहते हैं कि अरे 4 साल के लिए मत जाया करो, 2-4 महीने ठीक हैं। मैं आप सभी का आभारी हूं, जिन्होंने मुझे एहसास कराया कि जो मैं करता हूं, वह ठीक करता हूं और मुझे वह बार-बार करते रहना चाहिए। शाहरुख ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा तो नहीं की, लेकिन मीडिया रिपोर्टों के अनुसार वे जल्द ही अपनी बेटी सुहाना खान के साथ एक्शन फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम