न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गणेशोत्सव : शाहरुख परिवार सहित ‘एंटीलिया’ पहुंचे, ‘किंग खान’ ने ‘मन्नत’ में भी गणपति को किया है विराजमान

इस समय पूरा देश गणेशोत्सव के रंग में रंगा हुआ है। बड़ी-बड़ी हस्तियां भी इस मौके का जश्न मनाती हैं। मंगलवार (19 सितंबर) को गणेश...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 20 Sep 2023 10:31:53

गणेशोत्सव : शाहरुख परिवार सहित ‘एंटीलिया’ पहुंचे, ‘किंग खान’ ने ‘मन्नत’ में भी गणपति को किया है विराजमान

इस समय पूरा देश गणेशोत्सव के रंग में रंगा हुआ है। बड़ी-बड़ी हस्तियां भी इस मौके का जश्न मनाती हैं। मंगलवार (19 सितंबर) को गणेश चतुर्थी पर बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी के ‘एंटीलिया’ में भी खास आयोजन किया गया। इस मौके पर बॉलीवुड के तमाम सितारों ने शिरकत की।

‘जवान’ से बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रहे सुपरस्टार शाहरुख खान पत्नी गौरी खान, बेटी सुहाना और बेटे अबराम के साथ पहुंचे। शाहरुख एकदम अलग लुक में नजर आए। उनका यह पठान लुक खूब जंच रहा था। शाहरुख ने वाइन कलर का कुर्ता कैरी किया था। वहीं अबराम पेस्टल ब्लू कलर के शाइनी कुर्ते में नजर आए।

गौरी और सुहाना ने ऑफ व्हाइट कलर का सूट पहना था। बता दें कि सुहाना जल्द ही एक्टिंग की पारी शुरू करने वाली हैं। उनकी पहली फिल्म ‘द आर्चीज’ ओटीटी पर रिलीज होगी। गणेशोत्सव के दौरान शाहरुख ने जो घड़ी पहन रखी थी, वह भी सबका ध्यान खींच रही थी। वहां से वायरल हो रही तस्वीरों में शाहरुख, अबराम का हाथ पकड़े हुए हैं। इस मौके पर सलमान खान, अजय देवगन, आलिया भट्ट सहित और भी सितारे मौजूद थे।

shahrukh khan,mukesh ambani,gauri khan,suhana khan,abram khan,mannat,antilia,jawan,ganeshotsava

शाहरुख ने गणपति की फोटो शेयर कर लिखा यह प्यारा संदेश

शाहरुख ने अपने घर ‘मन्नत’ में भी गणपति बप्पा का स्वागत किया है। इस दौरान उन्होंने जो तस्वीरें शेयर की हैं वो जमकर वायरल हो रही हैं। शाहरुख ने ट्विटर पर भगवान गणेश की मूर्ति की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘घर में स्वागत है बप्पा जी। आपको और आपके परिवार को भगवान गणेश का सम्मान करने वाले एक अद्भुत दिन की शुभकामनाएं। भगवान गणेश हम सभी को खुशी, बुद्धि, अच्छा स्वास्थ्य और खाने के लिए ढेर सारे मोदक प्रदान करें!!!

गौरतलब है कि ये तस्वीर किंग खान के घर की है, जहां उन्होंने गणपति बप्पा को विराजमान किया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में शाहरुख की फिल्म ‘जवान रिलीज’ हुई थी। यह फिल्म जमकर झंडे गाड़ रही है। शाहरुख की ‘पठान’ के बाद यह दूसरी फिल्म है जिसने 500 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। इस फिल्म ने भारत में कुल 506.88 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका