न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सिद्धार्थ की बर्थडे पार्टी में पहुंचे शाहरुख, IPL टीमों के मालिकों की बैठक में नेस वाडिया से हुई ‘किंग खान’ की बहस

सुपरस्टार शाहरुख खान कुछ समय पहले हीट स्ट्रोक के चलते अस्पताल में भर्ती हुए थे। अब एक बार फिर उनकी तबीयत को लेकर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 01 Aug 2024 1:00:16

2 News : सिद्धार्थ की बर्थडे पार्टी में पहुंचे शाहरुख, IPL टीमों के मालिकों की बैठक में नेस वाडिया से हुई ‘किंग खान’ की बहस

सुपरस्टार शाहरुख खान कुछ समय पहले हीट स्ट्रोक के चलते अस्पताल में भर्ती हुए थे। अब एक बार फिर उनकी तबीयत को लेकर कुछ ऐसी ही खबर आने से फैंस परेशान हो गए हैं। कहा जा रहा है कि शाहरुख की आंख की सर्जरी होगी। उनके मोतियाबिंद है। रिपोर्ट्स की माने तो मुंबई में उनकी आंख का इलाज सही नहीं हो पाया जिसकी वजह से वे अब इलाज के लिए अमेरिका जाएंगे। ऐसी खबरों के बीच शाहरुख बुधवार (31 जुलाई) को स्टाइलिश अंदाज में बांद्रा में डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए, जिनकी फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

सिद्धार्थ ने शाहरुख की सुपरहिट मूवी ‘पठान’ बनाई थी। किंग खान अपनी लग्जरी रोल्स रॉयस में आए। काला चश्मा पहने शाहरुख बर्थडे बैश में कैजुअल लुक में दिखे। उन्होंने ब्लैक शर्ट और डेनिम पहनी हुई थी। साथ ही शेड्स लगाए हुए थे जिसमे वे काफी हैंडसम लग रहे थे। शाहरुख के साथ उनकी मैनेजर पूजा ददलानी भी थीं। बताया जा रहा है पैपराजी से बचने के लिए शाहरुख ने गुपचुप एंट्री ली। फैंस शाहरुख के लुक के दीवाने हो रहे हैं।

हालांकि उन्हें शाहरुख की आंखों की चिंता भी हो रही है और वे उनका हाल-चाल जानना चाह रहे हैं। शाहरुख ने अभी तक कोई हेल्थ अपडेट नहीं दी है। उनकी आंखों को लेकर जो कुछ भी कहा गया है, वह रिपोर्ट सूत्रों से ही आई है। शाहरुख के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे अब बेटी सुहाना के साथ ‘किंग’ फिल्म में स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। शाहरुख जल्द ही शूटिंग शुरू करने वाले हैं। फिल्म अगले साल रिलीज होगी। इसमें अभिषेक बच्चन विलेन बनेंगे।

रिटेंशन संख्या के मामले में किंग्स पंजाब के नेस वाडिया से उलझे शाहरुख

आईपीएल 2025 की मेगा ऑक्शन से पहले गुरुवार (31 जुलाई) को बीसीसीआई और आईपीएल फ्रेंचाइजियों के मालिकों के बीच मीटिंग हुई। इस दौरान माहौल उस समय गरमा गया जब कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मालिक शाहरुख खान और पंजाब किंग्स के सह मालिक नेस वाडिया के बीच तीखी बहस हो गई। बहस का मुद्दा IPL मेगा ऑक्शन से पहले खिलाड़ियों की रिटेंशन संख्या का था।

शाहरुख इस दौरान मेगा ऑक्शन को ही खत्म करने के पक्ष में दिखाई दिए। सूत्र ने बताया कि शाहरुख मेगा ऑक्शन के खिलाफ जोरदार तरीके से अपना पक्ष रख रहे थे। एक समय ऐसा भी था जब उनकी नेस वाडिया के साथ रिटेंशन की संख्या को लेकर तीखी बहस हो गई। शाहरुख बड़ी संख्या में रिटेंशन के पक्ष में थे, जबकि वाडिया बहुत ज्यादा रिटेंशन के खिलाफ थे।

मुंबई में हुई इस मीटिंग में शाहरुख को मेगा ऑक्शन खत्म करने के मुद्दे पर सनराइजर्स हैदराबाद का साथ मिला। काव्या मरान मीटिंग में शाहरुख को इस मुद्दे पर सपोर्ट करती नजर आईं। हालांकि बीसीसीआई की ओर से अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। बोर्ड अगस्त के अंत तक अपने फैसले मालिकों को बताने वाला है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क