न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस फिल्म में शाहरुख के साथ दोनों बेटों ने किया काम, ट्रेलर रिलीज, इस एक्टर पर 1.2 करोड़ का कर्ज

सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे-बेटी धीरे-धीरे फिल्मी दुनिया से जुड़ते जा रहे हैं। उनकी बेटी सुहाना ने पिछले साल ओटीटी प्लेटफॉर्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 12 Aug 2024 8:02:18

2 News : इस फिल्म में शाहरुख के साथ दोनों बेटों ने किया काम, ट्रेलर रिलीज, इस एक्टर पर 1.2 करोड़ का कर्ज

सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे-बेटी धीरे-धीरे फिल्मी दुनिया से जुड़ते जा रहे हैं। उनकी बेटी सुहाना ने पिछले साल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से एक्टिंग में डेब्यू कर लिया था। शाहरुख के बड़े बेटे आर्यन ने एक अनटाइटल्ड फिल्म की कहानी लिखी है और वे बतौर डायरेक्टर डेब्यू करेंगे। इसी तरह साल 2014 में आई फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में शाहरुख के छोटे बेटे अबराम एक गाने में पापा के साथ मस्ती करते दिखे। अब 'मुसाफा : द लॉयन किंग' फिल्म में शाहरुख, आर्यन और अबराम ने पहली बार साथ काम किया है।

आज सोमवार (12 अगस्त) को इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इसमें शाहरुख ने बब्बर शेर को आवाज दी है और शेर के दो बच्चों को आर्यन और अबराम ने आवाज दी है। इसके अलावा भी कई लोगों ने इसमें डबिंग की है। डिज्नी फिल्म्स इंडिया के इंस्टाग्राम पर इस फिल्म का हिंदी ट्रेलर शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, “बस एक ही होगा जंगल का राजा। द किंग शाहरुख खान मुसाफा बनकर वापस आया, साथ में आर्यन खान और अबराम खान उनके साथ।

मुसाफा : द लॉयन किंग इसी साल 20 दिसंबर को रिलीज होगी।” बता दें कि साल 2019 में आई ‘द लॉयन किंग’ में शेर की आवाज शाहरुख की थी और उसके बच्चे को आवाज आर्यन ने दी थी। ये अब तक की सबसे बड़ी कास्टिंग के साथ हिंदी में पेश की जाने वाली पहली एनिमेटेड फिल्म थी। अब शाहरुख और आर्यन के साथ अबराम की आवाज भी सुनने को मिलेगी। फिल्म हिंदी के साथ अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में सिनेमाघरों में पहुंचेगी।

TMKOC फेम एक्टर गुरुचरण सिंह ने 34 दिन से नहीं खाया है खाना

सब टीवी के लोकप्रिय फैमिली कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में ‘रोशन सिंह सोढ़ी’ का किरदार निभाकर फेमस हुए एक्टर गुरुचरण सिंह इन दिनों चर्चाओं में हैं। वे मुश्किल वक्त से गुजर रहे हैं। वे बगैर किसी को बताए कुछ दिन घर से गायब हो गए थे। गुरुचरण ने सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत में कहा कि मैं मुंबई में एक महीने से ज्यादा वक्त से काम की तलाश कर रहा हूं। मुझे पैसा चाहिए क्योंकि मुझे ईएमआई पे करना है और क्रेडिट कार्ड के पेमेंट भी करने हैं।

मुझे अभी भी पैसे मांगने पड़ते हैं और कुछ अच्छे लोग हैं जो मुझे पैसे उधार देते हैं। मैंने 34 दिन से खाना छोड़ दिया है। मैं लिक्विड डाइट पर हूं और दूध, चाय और कोकोनेट वॉटर पी रहा हूं। मैंने बीते 4 साल से सिर्फ फेलियर ही देखा है। मैं अलग-अलग चीजें करने की कोशिश कर रहा हूं। बिजनेस और भी बहुत कुछ करने की कोशिश की, लेकिन सभी में फेल हो गया।

अब मैं थक गया हूं और कुछ कमाना चाहता हूं। मुझ पर बैंकों और क्रेडिट कार्ड कंपनियों का 60 लाख बकाया है और 60 लाख उन लोगों का भी है जिन्होंने मुझे पैसे उधार दिए हैं। कुल मिलाकर मेरा कर्ज करीब 1.2 करोड़ रुपए है। उल्लेखनीय है कि कुछ मीडिया रिपोर्टों में कहा गया था कि गुरुचरण को TMKOC का बकाया भी नहीं मिला।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री