न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस डायरेक्टर की फिल्म में साथ काम करेंगे शाहरुख-सुहाना, ‘जवान’ ने एडवांस बुकिंग में ‘पठान’ को पछाड़ा

सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने भले ही अभी तक अपनी फिल्मी पारी शुरू नहीं की हो, लेकिन फैंस उनके लिए दीवाने हैं। सुहाना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 02 Sep 2023 6:17:13

इस डायरेक्टर की फिल्म में साथ काम करेंगे शाहरुख-सुहाना, ‘जवान’ ने एडवांस बुकिंग में ‘पठान’ को पछाड़ा

सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने भले ही अभी तक अपनी फिल्मी पारी शुरू नहीं की हो, लेकिन फैंस उनके लिए दीवाने हैं। सुहाना भी अपने चाहने वालों को निराश नहीं करतीं और सोशल मीडिया पर जब-तब अपनी फोटो व वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। वैसे खुशी की बात ये है कि सुहाना अब जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से एक्टिंग करिअर की शुरुआत के लिए तैयार हैं।

यह फिल्म सिनेमाघरों के बजाय नेटफ्लिक्स (OTT) पर रिलीज होगी। वैसे आज सुहाना से जुड़ी एक काफी बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुहाना अपने पिता के साथ थिएटर यानी बड़े पर्दे पर भी डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। खबरों की मानें तो डायरेक्टर सुजॉय घोष बाप-बेटी स्टारर अपनी नई फिल्म की तैयारी में हैं। यह एक स्पाई फिल्म होगी। सुजॉय 'कहानी 2' और 'बदला' जैसी सफल फिल्म बना चुके हैं।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट में कहा गया है कि फिल्म में शाहरुख की भूमिका सिर्फ कैमियो तक सीमित नहीं रहेगी। यह बड़ा किरदार होगा, जैसा उन्होंने 'डियर जिंदगी' में निभाया था। सूत्र ने कहा कि शाहरुख, सुजॉय की अगली फिल्म में कैमियो नहीं कर रहे हैं। उनकी भूमिका अहम होगी, जो सुहाना के किरदार को मदद करेगी। सुहाना एक जासूस और शाहरुख उनके हैंडलर की भूमिका निभाएंगे।

shahrukh khan,suhana khan,sujoy ghosh,jawan,pathan,advance booking,spy film,shahrukh suhana

एडवांस बुकिंग के पहले दिन ‘जवान’ के बिके 1.5 लाख टिकट

शाहरुख खान की अधिकतर फिल्में धमाल मचाती हैं। इस साल रिलीज हुई ‘पठान’ की जबरदस्त सफलता के बाद अब शाहरुख ‘जवान’ फिल्म के साथ रिकॉर्ड तोड़ने का सिलसिला शुरू कर चुके हैं। ‘जवान’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और कुछ ही देर में इसने तहलका मचा दिया। महज आधे दिन में ही ‘जवान’ ने ‘पठान’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुक्रवार (1 सितंबर) सुबह 10 बजे से शुरु की गई थी।

सिर्फ 4 घंटे के भीतर ‘जवान’ ने 3 नेशनल चेन्स PVR, आईनॉक्स और सिनेपोलिस में लगभग 60000 टिकट बेच दिए। दिन के अंत तक फिल्म ने डेढ़ लाख टिकट बेचे। जवान ने इसके साथ ही ‘पठान’ (1.17 लाख) का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अभी ‘जवान’ की रिलीज में 5 दिन और बचे हैं। एडवांस बुकिंग में अब तक की सबसे ज्यादा टिकट बेचने वाली फिल्म है ‘बाहुबली 2’ (हिंदी), जिसने 6.50 लाख टिकट बेचे थे।

कोरोना महामारी के बाद एडवांस बुकिंग में कुल सबसे ज्यादा टिकट बेचने के मामले में पठान (5.56 लाख) पहले, केजीएफ 2 (5.15 लाख) दूसरे, ब्रह्मास्त्र (3.02 लाख) तीसरे, आदिपुरुष ( 2.85 लाख) चौथे और गदर 2 (2.74 लाख) पांचवें स्थान पर है। ‘जवान’ के लिए दिल्ली के दो बड़े सिनेमाहॉल लिबर्टी और डिलाइट हाउसफुल हो चुके हैं। हैदराबाद में भी एक मल्टीप्लेक्स ने स्क्रीन्स बढ़ा दी हैं। बिहार के हाजीपुर समेत कई शहरों में भी शो हाउसफुल हो चुके हैं। ‘जवान’ 7 सितंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार