न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शाहिद ने मीरा के बर्थडे पर शेयर की ये रोमांटिक तस्वीरें, विक्की के कंधे पर बैठ बाल गोपाल ने फोड़ी मटकी

एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत आज गुरुवार (7 सितंबर) को अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। शाहिद ने मीरा को बर्थडे विश...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 07 Sep 2023 1:52:11

शाहिद ने मीरा के बर्थडे पर शेयर की ये रोमांटिक तस्वीरें, विक्की के कंधे पर बैठ बाल गोपाल ने फोड़ी मटकी

एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत आज गुरुवार (7 सितंबर) को अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। शाहिद ने मीरा को बर्थडे विश करते हुए सोशल मीडिया पर रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। शाहिद ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट फोटो अपलोड की हैं। इनमें मीरा और शाहिद एक-दूसरे के प्यार में डूबे हुए दिख रहे हैं।

कपल की ये तस्वीरें फैंस को बेहद पसंद आ रही हैं। शाहिद ने कैप्शन में लिखा-''मीरा मेरे दिल की रानी, आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं और ओह मैं कितना ज्यादा भाग्यशाली हूं जो आप मेरे पास हमेशा और हमेशा के लिए हैं।'' शाहिद-मीरा बॉलीवुड के सर्वाधिक फेवरेट कपल में से एक हैं। वे अक्सर प्यार भरी तस्वीरों को शेयर करते रहते हैं।

शाहिद और मीरा के बीच उम्र में 13 साल का फासला है। शाहिद-मीरा की शादी साल 2015 में हुई थी। उनके एक बेटा जैन और बेटी मीशा हैं। जैन का हाल ही में 5वां जन्मदिन मनाया गया था। मीरा ने उसकी एक प्यारी सी झलक दिखाई थी। साथ ही दिल को छू लेने वाला कमेंट किया था। उल्लेखनीय है कि मीरा का जन्म और शिक्षा दिल्ली में हुई है। उनकी स्कूलिंग वसंत वैली स्कूल से हुई, जबकि ग्रेजुएशन श्रीराम कॉलेज से किया। मीरा के इंस्टाग्राम पर 4.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उनका यूट्यूब पर चैनल है, जिसमें वे स्किन केयर व फिटनेस के टिप्स देती हैं।

विक्की कौशल ने इस अंदाज में दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

आज देशभर में धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है। एक्टर विक्की कौशल ने नन्हे कन्हैया के साथ तस्वीरें शेयर कर फैंस को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी हैं। विक्की ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा- 'भजन कुमार और हमारे प्यारे नन्हे कन्हैया की तरफ से आप सबको...जन्माष्टमी की शुभकामनाएं!'

इन तस्वीरों में बाल गोपाल विक्की के कंधों पर बैठ मटकी फोड़ रहे हैं। इस दौरान विक्की के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान है। दूसरी तस्वीर में विक्की कृष्णा बने कई बच्चों के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। ये फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। फैंस इन्हें खूब पसंद कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि विक्की अपनी अगली फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ में भजन कुमार का रोल निभा रहे हैं। विजय कृष्ण आचार्य द्वारा निर्देशित फैमिली एंटरटेनर फिल्म 22 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। विक्की की पिछली फिल्म सारा अली खान के साथ 'जरा हटके जरा बचके' थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार