न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘अर्जुन उस्तरा’ पर शाहिद ने दी ये Updates, इस दिन रिलीज होगी अर्जुन की मूवी ‘मेरे हसबैंड की बीवी’

एक्टर शाहिद कपूर की मच अवेटेड मूवी ‘देवा’ आज शुक्रवार (31 जनवरी) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 31 Jan 2025 2:26:16

2 News : ‘अर्जुन उस्तरा’ पर शाहिद ने दी ये Updates, इस दिन रिलीज होगी अर्जुन की मूवी ‘मेरे हसबैंड की बीवी’

एक्टर शाहिद कपूर की मच अवेटेड मूवी ‘देवा’ आज शुक्रवार (31 जनवरी) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में शाहिद के साथ पूजा हेगड़े और पावेल गुलाटी भी नजर आए। इसके डायरेक्टर रोशन एंड्रयूज हैं, जो उनकी पहली हिंदी फिल्म है। कहानी एक कुशल लेकिन विद्रोही पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक बड़े मामले की जांच कर रहा है। इस बीच, शाहिद ने अपनी आगामी फिल्म 'अर्जुन उस्तरा' के बारे में एक महत्वपूर्ण जानकारी शेयर की है।

शाहिद ने एक इंटरव्यू में कहा कि फिल्म मूल रूप से एक लव स्टोरी होगी, लेकिन यह जबरदस्त एक्शन के साथ गैंगस्टर से भरपूर है। इसका निर्माण साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं, जिन्हें मैं काफी लंबे समय से जानता हूं। और मैं उनके साथ काम करके खुश हूं। इसका निर्देशन विशाल भारद्वाज सर कर रहे हैं। विशाल, जिनके साथ मैंने कई फिल्में की हैं। इसमें मैं हूं, तृप्ति डिमरी हैं और इसमें नाना सर, रणदीप हुड्डा और विक्रांत मैसी हैं, जो एक विशेष भूमिका में हैं। मैंने इन सभी लोगों के काम का भरपूर आनंद लिया है।

मैं उन सभी के साथ सहयोग करने और काम करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म 90 के दशक पर आधारित एक गैंगस्टर फिल्म है। मूल रूप से, यह एक प्रेम कहानी है, लेकिन यह एक्शन और गैंगस्टर से भरपूर है। इसलिए उम्मीद है कि यह दर्शकों को पसंद आएगी क्योंकि हम चाहते हैं कि दर्शकों का एक बड़ा वर्ग देखे। बता दें शाहिद इससे पहले विशाल के साथ ‘हैदर’, ‘कमीने’ और ‘रंगून’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

अर्जुन, भूमि और रकुल की फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ के पोस्टर आए सामने

एक्टर अर्जुन कपूर, एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर और एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह अपनी आगामी फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ को लेकर लाइमलाइट में हैं। आज शुक्रवार (31 जनवरी) को मेकर्स ने फिल्म के पोस्टर जारी करते हुए इसकी रिलीज डेट पर से पर्दा उठा दिया है। पोस्टर में रकुल के साथ ही अर्जुन और भूमि की झलक देखने को मिल रही है। एक पोस्टर में अर्जुन संग भूमि नजर आ रही हैं तो वहीं दूसरे पोस्टर में अर्जुन के साथ रकुल दिखाई दे रहीं हैं। एक पोस्टर में तीनों साथ में हैं।

फिल्म के पोस्टर को सभी कलाकारों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। अर्जुन ने कैप्शन में लिखा, “खींचो और खींचो...शराफत की यही सजा तो होती है कलेश हो यह क्लैश, फंसता तो मुझ जैसा आम आदमी ही। मेरे हसबैंड की बीवी 21 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।” फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इसका डायरेक्शन मुदस्सर अजीज ने किया है।

पोस्टर देखकर पता चल रहा है कि अर्जुन दोनों एक्ट्रेस के बीच फंसे नजर आएंगे। पूर्व में इस फिल्म का दिलचस्प मोशन पोस्टर जारी किया गया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म को वासु भगनानी और उनके बेटे जैकी ने प्रोड्यूस किया है। बता दें कुछ दिनों पहले इस फिल्म के सेट पर हादसा हो गया था। इसमें अर्जुन के साथ ही रकुल और उनके पति फिल्ममेकर जैकी भगनानी समेत टीम के अन्य लोग घायल हो गए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ